कैब ड्राइवर ने खोले सिया गोयल के 'सच', चुराया था केतन का पासपोर्ट, बाली क्यों नहीं जाना था? 7 पाइंट में पूरी कहानी

महाराष्ट्र के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। 6 जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए इंडोनेशिया के बाली शहर के ट्रिप पर जाने के लिए निकले केतन-सिया और साहिल गोयल ने जिस कैब को बुक किया था, उसके ड्राइवर वैभव जाधव ने सिया गोयल को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने मुंबई एयरपोर्ट तक की पूरी कहानी बताई है।

ketan aggarwal murder case
1 / 7

पुलिस को दिए बयान में कैब ड्राइवर जाधव ने बताया कि केतन अग्रवाल, सिया गोयल और साहिल गोयल ने उसकी कैब MH 04 MH 3772 पुणे से मुंबई जाने के लिए बुक की थी, लेकिन सिया बाली नहीं जाना चाहती थी। वह नखरे कर रही थी, लेकिन साहिल ने उसे हाथ पकड़कर जबरदस्ती कार में बिठाया था। इस वजह से दोनों के बीच रास्तेभर लड़ाई होती रही।

विज्ञापन

सिया ने चुपके से बैग से कुछ निकाला

सिया ने चुपके से बैग से कुछ निकाला2 / 7

कैब ड्राइवर जाधव ने बताया कि रास्ते में गाड़ी चाय और नाश्ते के लिए एक फूड कोर्ट पर रोकी गई। सभी नाश्ता कर रहे थे, लेकिन सिया चुपके से आई और गाड़ी की डिग्गी खोलने को कहा। उसने बैग से कुछ निकालकर अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद सभी वहां से निकले और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्हें ड्रॉप करके वह पुणे वापस चला गया।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चोरी का पता चला

एयरपोर्ट पर पासपोर्ट चोरी का पता चला3 / 7

कैब ड्राइवर जाधव ने बताया कि रास्ते में केतन के ड्राइवर का फोन आया कि केतन का सामान कैब में छूट गया है, जिसमें पासपोर्ट भी है। उसने कार चेक की जांच की तो एक छोटा बैग मिला, जो उसने केतन तक पहुंचा दिया, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला था। साहिल और केतन उसकी गाड़ी की तलाशी लेने आए, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला और वे सब बाली ट्रिप पर नहीं जा पाए।

सिया ने केतन का पासपोर्ट चोरी क्यों किया?

सिया ने केतन का पासपोर्ट चोरी क्यों किया?4 / 7

कैब ड्राइवर जाधव ने बताया कि न्यूज चैनल पर उसे केतन के मर्डर का पता चला। फिर मीडिया रिपोर्ट में केतन के पासपोर्ट चोरी की खबर पढ़ी। फिर उसने पुणे से मुंबई के बीच सिया के ड्रामे और हरकतों को कनेक्ट किया तो शक हुआ कि सिया ने उस दिन गाड़ी से केतन का पासपोर्ट चुराया था, लेकिन क्यों, इसके बारे में तो सिया ही खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

18 जून को केतन का मर्डर किया गया

18 जून को केतन का मर्डर किया गया5 / 7

बता दें कि 18 जून को सिया बर्थडे पार्टी के बहाने केतन को लोहागढ़ किले में ले गई थी। वहां उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को भी बुलाया। ट्रैकिंग करते हुए तीनों किले के हाई पॉइंट पर पहुंचे। जहां सिया के इशारे पर केतन को खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। केतन का शव बरामद करके पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया।

सिया-चेतन ने कबूल किया अपना गुनाह

सिया-चेतन ने कबूल किया अपना गुनाह6 / 7

पुलिस जांच के अनुसार, सिया और चेतन रिलेशन में थे। केतन से सिया शादी नहीं करना चाहती थी। 14 जून को भी सिया ने केतन की हत्या करने की कोशिश की थी। सिया और चेतन ने इंटरनेट पर हत्या के तरीके सर्च किए थे। दोनों के बीच हत्या से फोन पर 34 मिनट बात हुई थी। दोनों ने मोबाइल चैट और डिजिटल सबूत मिटा दिए थे। क्राइम सीन री-क्रिएशन में दोनों ने गुनाह भी कबूल कर लिया।

विज्ञापन

सिया-चेतन दोनों में से किसने धक्का दिया?

सिया-चेतन दोनों में से किसने धक्का दिया?7 / 7

DSP लोनावला डिवीजन गजानन टोम्पे के अनुसार, क्राइम सीन दोहराते हुए पूछताछ करने पर पता चला कि चेतन पीछे से आया और केतन को धक्का दे दिया। सिया जूते के फीते बांधने के बहाने नीचे बैठ गई थी, जिससे उसे केतन को धक्का देने का इशारा मिला। सिया नीचे इसलिए बैठी थी, ताकि गिरते समय केतन उसे न पकड़ ले और वह भी उसके साथ नीचे न गिर जाए। धक्का लगते ही केतन का बैलेंस बिगड़ा और वह 400 फीट गहरी खाई में गिर गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन