Karnataka Udupi Mass Murders Accused Indentified: कर्नाटक के उडुपी में दिल दहलाने वाले हत्याकांड के आरोपी की पहचान हो गई है। वहीं 4 हत्याएं करने की वजह और खौफनाक कहानी भी सामने आ गई है। एक शख्स ने प्यार में पागल होकर अपनी सनक में 4 कत्ल कर दिए। हंसते-खेलते परिवार को मौत की नींद सुला दिया। चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग दौड़े आए तो घर में 4 लाशें और फर्श पर बिखरा खून ही खून देखकर उनका कलेजा मुंह को आ गया। वहीं पुलिस जांच में हत्यारे का सच भी सामने आ गया है। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय हसीना और उसके 12 वर्षीय लड़के, 23 वर्षीय बेटी अफनान, 21 साल की अयनाज के रूप में हुई। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला 37 वर्षीय प्रवीण अरुण चौगले है।
पत्नी को लग गई थी अवैध संबंधों की भनक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हसीना अपनी दोनों बेटियों, बेटे और सास के साथ उडुपी में तृप्ति नगर के पास रहती थी। उसका पति दुबई में नौकरी करता है। प्रवीण एयरलाइंस में हसीना की बड़ी बेटी अफनान के साथ काम करता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। प्रवीण शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है, लेकिन वह अफनान से प्यार करता था। इसकी खबर प्रवीण की हरकतों की वजह से पत्नी को पता चल गई थी, जिसने घर आकर अफनान के साथ मारपीट की थी। इस घटना के बाद अफनान ने प्रवीण से बात करना, मिलना जुलना बंद कर दिया। अफनान ने प्रवीण से कुछ पैसे भी लिए हुए थे, जिन्हें वह वापस मांगने लगा था, लेकिन अफनान उसने बहाने बनाकर पैसे देने से इनकार करती रही। क्योंकि अफनान उससे बात भी नहीं कर रही थी तो वह पगला गया।
अफनान को जो बचाने आया, वह मारा गया
अपनी सनक में प्रवीण गत रविवार को नकाब पहनकर हाथ में चाकू लिए अफनान के घर में घुसता है और ड्राइंग रूम में बैठी अफनान पर हमला करता है। चिल्लाने की आवाज सुनकर हसीना, आयनाज और उसकी बुजुर्ग सास दौड़कर आते हैं तो प्रवीण उनके ऊपर भी हमला करता है। वह सभी पर तब तक वार करता है, जब तक उनकी मौत नहीं हो जाती। हमला होने से बुजुर्ग महिला बेहोश हो जाती है, जिसे प्रवीण मरा हुआ समझ लेता है। चिल्लाने की आवाजें सुनकर 12 वर्षीय लड़का बाहर आता है तो प्रवीण उस पर भी चाकू से हमला करता है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो जाती है। चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी दौड़े आते हैं तो प्रवीण भाग निकलता है। लोगों ने पुलिस को बुलाया, जिसने बुजुर्ग महिला की सांसें चलती देखी तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: कश्मीर में बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर के 5 आतंकी ढेर; भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
पुलिस ने 5 लोगों की टीम बनाकर आरोपी पकड़ा
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मृतकों को फोन खंगाले तो अफनान के फोन से एक नंबर से कई कॉल मिलीं। उस नंबर को ट्रेस करने पर वह प्रवीण का निकला। प्रवीण को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने चारों मर्डर कबूल कर लिए। पुलिस ने 5 लोगों की टीम बनाकर केस को सुलझाया और आरोपी को दबोच लिया। प्रवीण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अफनान ने उससे बात करना बंद कर दिया था तो वह पागल हो गया था। वह प्लानिंग के तहत अफनान को मारना चाहता था। इसलिए वह उस दिन अफनान के घर गया, लेकिन बाकी लोग बीच में आ गए। उन्होंने अफनान को मारते देख लिया था, इसलिए एक मर्डर का सबूत मिटाने के लिए उसने 3 हत्याएं और कर दीं। इस तरह प्यार में एक परिवार बर्बाद हो गया।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines