नीले बक्से में बंद कर लिव-इन पार्टनर को जलाया, फिर राख बोरी में भरकर नदी में फेंकी, ड्राइवर ने किया खुलासा

जांच में पता चला कि आरोपी राम सिंह परिहार ने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी झांसी के सीपरी बाजार इलाके में रहती थी और दूसरी उसी शहर के सिटी कोतवाली इलाके में.

image (3)

आरोपी के बेटे समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी 35 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. शव को लोहे के बक्से में डालकर आग लगा दी. सबूत मिटाने के लिए राख को नदी में फेंक दिया और फिर बक्से को अपनी दूसरी पत्नी के घर भेजा तो इसका खुलासा हो गया. जांच में पता चला कि आरोपी राम सिंह परिहार ने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी सीपरी बाजार इलाके में रहती थी और दूसरी उसी शहर के सिटी कोतवाली इलाके में.

शुरुआती जांच के मुताबिक, परिहार ने अपनी लिव-इन पार्टनर प्रीति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उससे भारी रकम मांग रही थी और पहले भी लाखों रुपये ले चुकी थी.

Advertisment

ड्राइवर ने किया खुलासा

इस हत्याकांड का खुलासा एक लोडर ड्राइवर की सूझबूझ से हुआ. शनिवार रात परिहार ने अपनी दूसरी पत्नी से हुए बेटे नितिन को फोन किया. फिर उसने नीले रंग के भारी बक्से को गीता के घर ले जाने के लिए एक लोडर किराए पर लिया. नितिन और उसके कुछ दोस्त बक्से के साथ गए. ड्राइवर जयसिंह पाल को ट्रंक के सामान और उन लोगों पर शक हुआ. ट्रंक उतारने के बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया.

जब पुलिस घर पहुंची और जबरन ट्रंक खोला, तो उसमें झुलसे हुए मानव अवशेष, हड्डियों के टुकड़े और कोयले जैसी चीजें मिलीं.

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में एसपी सिटी प्रीति सिंह के हवाले से लिखा है, पुलिस कंट्रोल रूम को एक लोडर ड्राइवर से एक संदिग्ध बक्से के बारे में जानकारी मिली थी. निरीक्षण करने पर, मानव कंकाल के अवशेष और जली हुई सामग्री मिली. फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच के लिए अवशेषों को इकट्ठा किया है. आरोपी की दूसरी पत्नी गीता ने हमें बताया कि परिहार ने उससे कहा था कि वह जिस महिला के साथ रह रहा था, वह उसे पैसों के लिए परेशान कर रही थी. हमने सबूत बरामद किए हैं और आरोपी के बेटे समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन

इकट्ठा कर रहा था लकड़ियां

पुलिस का मानना ​​है कि हत्या 8 जनवरी के आसपास हुई थी. परिहार के पड़ोसी ने बताया कि वह कई दिनों से सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था. पड़ोसियों का कहना है कि कुछ दिन पहले एक अजीब गंध आई थी, लेकिन हमें लगा कि वह ठंड में खुद को गर्म रखने के लिए लकड़ियां जला रहा है.

झांसी पुलिस ने पीड़िता के पूर्व पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ