---विज्ञापन---

कैलिफोर्निया में रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की महिला का मर्डर, सिरफिरे ने पहले किया पीछा और फिर मार दी गोली

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में मंगलवार को रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. शालिनी की हत्या करने के बाद उसे एक बिजी हाईवे पर पुलिस ने रोका तो उसने सुसाइड कर लिया.

---विज्ञापन---

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में मंगलवार को रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. 38 साल की शालिनी ठाकुर की हत्या करने वाला 22 साल का रोहित कई महीनों से उनका पीछा करते हुए उन्हें काफी परेशान कर रहा था. शालिनी की हत्या करने के बाद उसे एक बिजी हाईवे पर पुलिस ने रोका तो उसने सुसाइड कर लिया. सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शालिनी ठाकुर को एक शॉपिंग प्लाजा पर ड्रॉप किया जा रहा था, जहां वो काम करती थीं. तभी रोहित वहां आकर उन्हें परेशान करने लगा.

ये भी पढ़ें: पसलियां टूटी, सीने-पेट में चोटें… मणिपुर के म्यूजिशियन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली में हुई थी हत्या

---विज्ञापन---

कैसे हुई मौत?

अधिकारियों के मुताबिक, शालिनी ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन रोहित लगातार उनका पीछा करता रहा. कई चश्मदीदों ने बताया कि रोहित ने कई बार शालिनी को शूट किया, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गई. रोहित इतने पर भी नहीं रुका और शालिनी के करीब जाकर उसके सिर में एक और बुलेट दाग दी. पुलिस को जैसे ही इस बारे में पता चला, उनकी टीम वहां पहुंची. उन्हें शालिनी अधमरी हालत में रेस्टोरेंट के बाहर मिली. मेडिकल टीम ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया. गवाहों ने पुलिस को संदिग्ध का हुलिया बताया, जिसे सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के ऑटोमेटेड लाइसेंस प्लेट रीडर सिस्टम में दर्ज किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, रोहित बिना डॉक्यूमेंट्स के कैलिफोर्निया में रह रहा था, जिसे पहले एरिजोना में हिरासत में लिया गया था.

संदिग्ध ने खुद को मारी गोली

एक अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी की आखिरी लोकेशन जल्द ही पता चल गई. कुछ ही मिनटों बादग गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली. जब अधिकारियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो रोहित ने अचानक ब्रेक लगाए और हाईवे पर गाड़ी रोक दी. इसके बाद कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने पुलिस की कार्रवाई की वजह से ईस्टबाउंड की सभी लेन बंद कर दीं. एक फुटेज में नजर आया कि संदिग्ध की गाड़ी को शेरिफ की गाड़ियों ने घेरा हुआ था, जिसमें एक बख्तरबंद टैक्टिकल गाड़ी भी शामिल थी और पुलिसवाले हथियार ताने हुए थे. आखिरकार, उन्होंने ड्राइवर की तरफ की खिड़की तोड़ी और कार के पास जाने से पहले गाड़ी के अंदर एक ड्रोन भेजा. रोहित ड्राइवर की सीट पर बेसुध हालत में मिला. अधिकारियों ने बताया कि रोहित ने खुद को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जयपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, सोते वक्त पत्नी और 3 बेटियों की बेरहमी से हत्या

First published on: Sep 12, 2026 04:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola