TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

ससुराल वालों ने प्रोस्टीट्यूशन के लिए किया मजबूर, 11 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड

कर्नाटक के बीदर में 22 साल की महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली. आरोप है कि उसे जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर और प्रताड़ित किया गया.

कर्नाटक के बीदर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के बसवकल्याण कस्बे में रहने वाली 22 साल की अंजनाबाई शेखर पाटिल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक अंजनाबाई को उसके ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. आरोप है कि उसे जबरन वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

ससुराल वालों का अमानवीय व्यवहार

अंजनाबाई की शादी साल 2022 में शेखर पाटिल से हुई थी और उनका 11 महीने का एक छोटा बच्चा भी है. मृतक महिला के पिता विजयकुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी को हर दिन मानसिक और शारीरिक तौर पर सताया जाता था. उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी ने अवैध संबंधों के लिए मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई. इसी घरेलू हिंसा और लगातार मिल रहे दबाव के कारण वह गहरे सदमे में थी, जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के होटल में मसाज करा रही थीं कनाडाई महिला, थेरेपिस्ट ने की ‘घिनौनी हरकत’ तो हो गया अरेस्ट

---विज्ञापन---

पुलिस की गिरफ्त में पति समेत तीन आरोपी

इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति शेखर पाटिल समेत परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. यह घटना समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है, जिसने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.


Topics:

---विज्ञापन---