Gurugram Accident: गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जेल चौक पर तेज रफ्तार और नशे में धुत थार चालक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय दिवांश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में उसकी बहन जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है, वहीं पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान देर रात करीब 1:30 बजे सिर और छाती में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. इस दुखद खबर के बाद से मां मीनाक्षी चड्ढा और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. हादसे में घायल दिवांश की कजन बहन की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. जिस बलेनो कार को परिवार ने कुछ समय पहले खुशी-खुशी खरीदा था, उसी गाड़ी में इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया.
नशे में धुत ड्राइवर और थार का कहर
यह खौफनाक दुर्घटना 17 जुलाई को सुबह करीब 4:40 बजे हुई, जब प्रॉपर्टी कंसल्टेंट मीनाक्षी चड्ढा अपने बेटे दिवांश, बेटी और रिश्तेदार की बच्ची के साथ कार से जा रही थीं. उसी दौरान तेज रफ्तार और अत्यधिक नशे में धुत रोहित नाम का युवक महिंद्रा थार से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उनकी बलेनो कार से टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक्सीडेंट के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर घायल परिवार के साथ बदतमीजी और हाथापाई करने लगा. हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि थार में सवार दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर पर उमड़ा किसानों का हुजूम, वाहनों की आवाजाही पर रोक, अब क्यों हो रही ‘अन्नदाताओं की माहापंचायत’?
जांच में पुलिस की बड़ी लापरवाही
इस पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस की सुस्ती पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोपी को सुबह ही हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन उसका मेडिकल और ड्रिंक ब्लड-अल्कोहल टेस्ट कराने में 12 घंटे की देरी की गई. शाम को करीब 5:27 बजे यह टेस्ट हुआ, जिससे वैज्ञानिक सबूत कमजोर होने और आरोपी को फायदा मिलने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा, एफआईआर में भी राहगीरों द्वारा की गई आरोपी की गिरफ्तारी का कोई जिक्र नहीं किया गया. जानकारों का मानना है कि पुलिस की इस लापरवाही का लाभ कोर्ट में आरोपी को मिल सकता है. फिलहाल आरोपी रोहित को जेल भेज दिया गया है, लेकिन इलाके के लोगों में देर रात होने वाली हुड़दंगबाजी को लेकर भारी गुस्सा है.
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
5 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines