उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली एक युवती के साथ हनीमून के दौरान हुई बर्बरता का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वे हनीमून पर अंडमान-निकोबार गए थे, तो पीरियड्स शुरू होने पर पति आगबबूला हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.
इतना ही नहीं, शादी के महज 45 दिनों के भीतर पीड़िता को ससुराल से बाहर निकाल दिया गया. करीब तीन साल तक समझौते की कोशिशों और पुलिस थानों के चक्कर काटने के बाद, अब गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के दखल के बाद निखिल मिश्रा, सास और ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
शादी में 60 लाख का दहेज, फिर भी ताने
पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के रहने वाले निखिल मिश्रा के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी से पहले ही ससुराल पक्ष ने सभी सामान ब्रांडेड देने की शर्त रखी थी. पीड़िता के पिता ने शादी में करीब 20 लाख रुपये कैश, एक कार और अन्य सामान मिलाकर करीब 40 लाख रुपये के गिफ्ट दिए थे.
2 जून 2023 को जब युवती अपनी ससुराल दिल्ली पहुंची, तो ससुराल वाले दिए गए सामान को लेकर ताने मारने लगे और कम दहेज का आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे.
नींद की गोली, बिजली का करंट… CCTV से पकड़ी गई कातिल बीवी; सबूत मिटाकर रचा था चोरी का नाटक
हनीमून पर हैवानियत
शादी के करीब एक महीने बाद, 4 जुलाई 2023 को दोनों हनीमून के लिए अंडमान और निकोबार गए थे. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे पेट में तेज दर्द हुआ और पीरिएड्स शुरू हो गए. इस पर पति भड़क गया और चिल्लाने लगा कि उसने यह बात पहले क्यों नहीं बताई.
आरोप है कि पति ने कहा कि तुमने मेरा मूड खराब कर दिया और इसके बाद उसने थप्पड़, लात-घूंसों से युवती की पिटाई शुरू कर दी और गला दबाने की कोशिश की. चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवती की जान बचाई.
45 दिन में घर से निकाला
दिल्ली लौटने के बाद जब पीड़िता ने यह आपबीती अपनी सास और ननद को बताई, तो मदद करने के बजाय उन्होंने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी पति ने युवती के पिता को फोन कर दिल्ली बुलाया और कहा कि वह उनकी बेटी के साथ नहीं रहना चाहता. शादी के महज 45 दिन बाद, 14 जुलाई 2023 को युवती को ससुराल से निकाल दिया गया. जब पिता ने समझौता कराने की कोशिश की, तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई और दहेज का सामान लौटाने से इनकार कर दिया गया.
SSP के आदेश के बाद मामला दर्ज
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वे लंबे समय से शिकायत दर्ज कराने के लिए भटक रहे थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही थी. आखिरकार पीड़िता ने गोरखपुर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपी पति, उसकी मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
संबंधित खबरें
पत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, कैब ड्राइवर ने कैसे रची साजिश?
1 hr agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
20 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
2 days agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
2 days agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
2 days agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
3 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines