उत्तर प्रदेश में दो लड़कियों को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। दोनों को अब जान बचाने के लाले पड़ रहे हैं। रामपुर में लड़की के परिजन प्रेम विवाह से इतने नाराज हुए कि लड़की और उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं। वहीं अमरोहा में मारपीट के मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है।
रामपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती पर उसके पिता और भाई ने हमला कर दिया। इस हमले में युवती घायल हो गई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहसील क्षेत्र के रेवड़ी कलां गांव निवासी गौरव ने एक अक्तूबर को गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस बात को लेकर युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। इसी कर्म में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गौरव अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली जा रहा था जब वह रामपुर चौराहे पर आए तभी युवती के पिता और भाई ने दोनों पर हमला कर दिया।
दूसरी घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर की है। यहां अजयवीर सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी सोनम ने मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण गुर्जर से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया है। दोनों कोचिंग सेंटर चलाते हैं। आरोप है कि सोनम की मां ने शादी के छह महीने बाद रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब मां शशि और भाई बिट्टू शादी के खिलाफ हो गए हैं। दोनों सोनम और उसके पति अरुण कुमार को जान से मारने की फिराक में लगे हैं। आरोप है कि 20 अक्तूबर की शाम को मां शशि और भाई बिट्टू सोनम को घर के कमरे में ले गए और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगे। सोनम के शोर मचाने पर उसका पति अरुण आ गया और उसने बचाया।
यह भी पढ़ें : चाचा के प्यार में इस कदर पागल हुआ भतीजा, अवैध संबंध बनाने के लिए चाचा की चढ़ा दी बलि
संबंधित खबरें
एक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
16 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
2 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
6 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines