Ghaziabad Murder Attempt: यूपी के गाजियाबाद में शशांक कंथारिया पर हुए कथित जानलेवा हमले की वारदात सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आई है. इस मामले में उनकी वाइफ प्रिया शर्मा और उनके कथित साथी, जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर 2026 को वसुंधरा स्थित अपने किराए के घर में सोते वक्त शशांक पर कम से कम 12 बार चाकू से वार किया गया. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
CCTV फुटेज में दिखी घटना की पूरी कड़ी
फुटेज के मुताबिक सुबह करीब 5:17 बजे प्रिया अपनी कार से वसुंधरा सेक्टर 1 स्थित ‘जागृति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी’ से बाहर निकलती दिखीं. इसके तकरीबन 3 मिनट बाद, प्रताप को उस रेसिडेंशियल कैंपस में दाखिल होते और दंपति के फ्लैट की तरफ जाते देखा गया. आरोप है कि उसने सोते हुए शशांक पर हमला कर दिया.
पीड़ित की चीख-पुकार और दंपति के3 साल के बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गए. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:23 बजे प्रताप को दो चाकू लेकर घर से बाहर निकलते देखा गया. भागने की कोशिश कर रहे प्रताप का पड़ोसियों ने पीछा किया. 2 बाइक सवारों और सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उसे मेन गेट के पास पकड़ लिया गया. करीब 20 मिनट बाद ऊपर के फ्लैट में शशांक मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का आरोप है कि प्रिया ने घर का दरवाजा खुला छोड़कर प्रताप के अंदर आने में मदद की थी.
जिम ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से झांसी के रहने वाले शशांक ने करीब 4 साल पहले प्रिया से शादी की थी. ये प्रिया की दूसरी शादी थी. दोनों सरकारी नौकरी करते थे और उनके परिवारों को कभी किसी बड़े विवाद का पता नहीं चला. जांचकर्ताओं के मुताबिक करीब 7-8 महीने पहले जब प्रिया ने प्रताप के जिम, ‘फिटनेस हेडक्वार्टर्स’ जाना शुरू किया, तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. बताया जा रहा है कि उनके बीच बातचीत व्हाट्सएप के जरिए शुरू हुई थी.
पूछताछ के दौरान प्रताप ने पुलिस को बताया कि वो दोनों शादी करना चाहते थे. जांचकर्ताओं का मानना है कि जब शशांक को उनके रिश्तों के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया और दिवाली के बाद कहीं और शिफ्ट होने का प्लान बनाया था. पुलिस ने ये भी बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को सुबह दौड़ते समय दोनों ने कथित तौर पर इस योजना पर चर्चा की थी.
पीड़ित की हालत गंभीर
शशांक के भाई रितेश कंठारिया ने बताया कि परिवार को कभी शक नहीं हुआ कि प्रिया किसी गलत काम में शामिल हो सकती है. उन्होंने बताया कि शशांक के सिर, गर्दन और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं, और चाकू के घाव से उसके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा है. परिवार का कहना है कि उसे ठीक होने में काफी लंबा समय लग सकता है.
संबंधित खबरें
पैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
22 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
6 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
7 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines