Gangrape in Agra hotel: रविवार की रात पूरा देश दीपावली के पर्व को मनाने में लीन था। पटाखों और लोगों की खुशियों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी, लेकिन इसी बीच यूपी के आगरा में पटाखों की गूंज के साथ अचानक एक युवती के चीखने की आवाजें सुनाई देने लगीं। इन चीखों के सहारे जब लोग युवती के पास पहुंचे और उन्हें इसके पीछे की वजह पता चली तो हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, आगरा से बीती रात गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गैंगरेप का शिकार हुई युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया और साथ ही मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रिच होम स्टे होटल में रुकी थी युवती, घटना के बाद का वीडियो वायरल
आपको बता दें कि ये पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है, जहां स्थित रिच होम स्टे होटल में बीती रात इस घटना हो अंजाम दिया गया। मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह होटल में रुकी हुई थी, उसी दौरान चार युवक व एक महिला ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की घटना के बाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ताजगंज क्षेत्र में ही एक दूसरे होटल में काम करती थी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही मामले को लेकर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
ये भी पढ़े: गर्भवती बहू को पिलाया ‘टॉयलेट क्लीनर’…नवजात बच्चे की भी हुई मौत, पीड़िता ने पुलिसवालों को सुनाई आपबीती
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस मामले में एसीपी सदर अर्चना सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना ताजगंज इलाके में स्थित रिच होम स्टे होटल में एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना सामने आई है। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए 1 महिला और 4 पुरुष समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
‘मैं बिन मां -बाप की बच्ची हूं… कोई मदद करिए’
सोशल मीडिया पर आगरा के ताजनगरी फेस 2 के एक सोसायटी के बाहर स्थित फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती को कुछ लोग घसीटते हुए रूम के भीतर ले जा रहे हैं और आसपास भी लोग मौजूद हैं। वीडियो में दिख रही पीड़िता लोगों से बचाने की अपील कर रही है। इस दौरान वह ये भी कहती हुई नजर आ रही है कि मेरे मां-बाप नहीं हैं, में बिन मां-बाप की बच्ची हूं, मुझे बचा लीजिए। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने 4 पुरुष आरोपियों रवि, जितेंद्र, मनीष और देव किशोर को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
21 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines