दिल्ली के एक पार्क में 17 साल की एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन आरोपी पुलिसकर्मी बनकर पार्क में आए थे, जिसके बाद बंदूक और चाकू दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया. मामला दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास का है. लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी. मंदिर में पूजा करने के बाद दोनों शाम करीब 7.30 बजे मंदिर के पास एक पार्क में चले गए. वहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन आरोपी उनके पास आए और खुद को पुलिसवाला बताया.
दोनों को धमकाया और किया गैंगरेप
पार्क में बैठे लड़के और लड़की के पास जाकर आरोपियों ने दोनों को धमकाया. एक आरोपी ने बंदूक और चाकू दिखाकर धमकाया और दो अन्य आरोपियों ने नाबालिग के साथ रेप किया. इसके बाद लड़के को धमकाकर वो लोग फरार हो गए.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले, चौकी पर भीड़ का हंगामा
पुलिस ने बताया कि रात 8.45 बजे कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास के पार्क में रेप के बारे में एक PCR कॉल मिली थी. इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ऐसे दबोचा एक आरोपी
आरोपी की पहचान के लिए पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले. उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जो वारदात के वक्त पार्क में या उसके आसपास मौजूद थे. आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गईं. ऐसी ही एक टीम अमर कॉलोनी में DM ऑफिस रोड के पास तैनात थी. वहां एक आरोपी की संदिग्ध गतिविधि दिखी. जब उसे रोका गया तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी.
यह भी पढ़ें : ‘फ्रेंड’ से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, चाकू घोंपकर शव खेत में फेंका; टेम्पो से खुला राज
पुलिस की ओर से उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन वह नहीं रुका और उसने पुलिस वालों पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस वालों ने आरोपी के पैर में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान आसिफ के तौर पर हुई है. वह ओखला मंडी में काम करता है. दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
10 दिनों में 4 नाबालिगों से रेप
दिल्ली में पिछले 10 दिनों के भीतर चार नाबालिगों से गैंगरेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 13 सितंबर को स्वरूप नगर में चार लोगों ने 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया और फिर उसका मर्डर कर दिया था. इसके बाद 16 सितंबर को सदर बाजार इलाके में एक दुकान में छठी क्लास की 10 साल की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर यौन शोषण का मामला सामने आया था. फिर 21 सितंबर को किशन गंज इलाके में 34 साल के एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया.
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
11 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
18 hrs agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines