Bihar Girls hostels unsafe for daughter: बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर बिहार सरकार और उनकी प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होते हैं। लिहाजा, तेजी से बढ़ते छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों को लेकर सरकार गंभीरता से इन घटनाओं का संज्ञान नहीं ले पा रही है। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से सामने आया, जहां जिले के एक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में दुष्कर्म का आरोप एक सुरक्षा गार्ड पर लगा है। बताया जाता है कि सुरक्षा गार्ड ने निजी हॉस्टल में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े: ब्रह्मकुमारी के नाम पर धोखाधड़ी के बाद कई बहनों ने की आत्महत्या! 4 पन्ने के सुसाइड नोट ने खोले ‘गंदे दरवाजे’
हॉस्टल में अकेला पाकर कमरे में घुसा सुरक्षा कर्मी, किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिहार के वैशाली जिले का है, जहां स्थित एक निजी हॉस्टल में 100 से अधिक छात्राएं रहती हैं। बीते शुक्रवार को दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहार की छुट्टी में लगभग छात्राएं अपने घर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए चली गई थीं। इस दौरान छात्रा को अकेली पाकर सुरक्षा गार्ड 55 वर्षीय मोहम्मद हकीम ने हॉस्टल के कमरे में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं निजी गर्ल्स हॉस्टल की दूरी तकरीबन आधा किलोमीटर है। आपको बता दें कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभी तक गर्ल्स हॉस्टल शुरू नहीं किए जाने के चलते कॉलेज की छात्राएं निजी हॉस्टल में निवास करती हैं।
ये भी पढ़े: दो बहनें…4 पन्नों का सुसाइड नोट और एक गुहार, ‘योगी जी, आसाराम की तरह इन लोगों को सजा देना’
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि छात्रा ने घटना के बाद पूरे मामले की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी। हॉस्टल प्रबंधन ने इस घटना से स्थानीय थाना पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया। पुलिस से सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा गार्ड 55 वर्षीय मोहम्मद हकीम को गिरफ्तार किया है। आरोपित सुरक्षा गार्ड बेलसर ओपी के चिंतावनपुर का बताया गया है। वहीं दुष्कर्म की घटना का शिकार हुई छात्रा को मेडिकल के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है। बताया जाता है कि घटना को लेकर स्थानीय पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसके साथ ही हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर छानबीन कर रही है।
संबंधित खबरें
'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 day ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 day agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines