बेंगलुरु में सास के साथ विवाद के बाद एक 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच कर रही है कि ये कदम उठाए जाने के पीछे क्या वजह है. हालांकि, दहेज उत्पीड़न का मामला भी सामने आ रहा है. सुषमा नाम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर पहले एक बड़ी अमेरिकी कंपनी में काम करती थी. पुनीत कुमार के साथ उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी. उनके चार साल का बेटा भी है.
पुलिस के मुताबिक, सुषमा के घरवालों ने अक्सर झगड़े होने की जानकारी दी है. उनके रिश्तेदारों ने पति के परिवार पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें : बागपत में 8वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा – “मैं पढ़ना चाहती थी, मुझे माफ कर देना पापा”
पुलिस ने बताया कि सुषमा की अपनी सास कल्पना के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस होती रहती थी. मंगलवार को सुषमा और सास के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था. सुषमा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी सास उसे खाना नहीं बनाने देती थी और परेशान कर रही थी।
घरेलू कलह से परेशान होकर सुषमा ने मंगलवार को घर पर ही फांसी लगा ली. घटना के तुरंत बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें : एक साथ उठनी थी डोली, एक साथ निकली अर्थी… शादी से कुछ घंटे पहले दो सगी बहनों ने किया सुसाइड
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति पुनीत कुमार को दहेज उत्पीड़न से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अभी सुषमा के सास का पता नहीं चल पा रहा है, उसे भी ढूंढ़ने की पुलिस कोशिश कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
19 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines