बेंगलुरु में एक शख्स की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसकी पार्टनर किसी और से शादी करना चाहती थी. पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ बिंदु समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक्ट्रेस उर्मिला ने ‘भजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर’ और ‘कालभैरव’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में छोटे रोल किए हैं.
पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बिंदु, मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच बिंदू ने विनय से शादी करने का फैसला कर लिया. फिर दोनों ने मोहन राव को मारने साजिश बनाई.
यह भी पढ़ें : खीर में नशीली चीज खिलाकर काटी सांस की नली? प्रेग्नेंट बीवी और तीन बेटियों के ‘कातिल’ पिता को ढूंढ़ रही पुलिस
साजिश के तहत जिस घर में वे रहते थे, वहां 18 फरवरी को पार्टी की गई. पार्टी में शराब पीने के बाद, घर के अंदर मोहन पर हमला करके हत्या कर दी गई. शक है कि विनय ने अपने दोस्त धनुष की मदद से मोहन पर कई बार चाकू से वार किया. जब मोहन ने चिल्लाना शुरू किया तो बिंदु ने उसके मुंह और नाक पर टेप बांध दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए.
बताया जा रहा है कि मोहन की मौत दम घुटने और चोटों के कारण हुई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
यह भी पढ़ें : बेटे की बिजनेस पर थी नजर, नहीं बनना चाहता था डॉक्टर; झगड़ा हुआ तो कर दिए पिता के टुकड़े-टुकड़े
लाश 12 दिनों तक घर में सड़ती रही. जब पड़ोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर देखा तो इसका खुलासा हुआ. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
10 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
12 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
3 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines