वैलेंटाइंस वीक की खुशियों के बीच बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्यार में टूटे एक युवक की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया. बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट इलाके में एक 26 साल के जिम ट्रेनर और बॉडीबिल्डर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो अपनी प्रेमिका की किसी और से सगाई होने की खबर से बेहद सदमे में था. किरण पिछले तीन साल से उस महिला के साथ रिश्ते में था और उसके साथ भविष्य के सपने देख रहा था. शनिवार शाम को जब उसने यह खौफनाक कदम उठाया, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
शादी का कार्ड और साड़ी देख टूटा दिल
किरण के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो हफ्तों से बहुत परेशान था. उसकी प्रेमिका ने उसे न केवल अपनी सगाई के बारे में बताया, बल्कि उसे अपनी शादी का जोड़ा और शादी का कार्ड भी दिखाया था. किरण वैलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को एक खास तोहफा देने और उनके रिश्ते का जश्न मनाने की योजना बना रहा था. लेकिन अचानक मिली इस खबर ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया और वह गहरे तनाव में चला गया.
यह भी पढ़ें: एक ही फ्लोर 25 लोगों को बेच डाला, गुरुग्राम में 500 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 32nd Avenue का CEO अरेस्ट
सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
खुदकुशी करने से पहले किरण ने अपनी मां से एक सफेद कागज और पेन मांगा था. जब मां ने शक जताया, तो उसने पैसों के लेन-देन की बात कहकर उन्हें टाल दिया. बाद में उसने कमरे के अंदर जाकर सुसाइड नोट लिखा और खुद को फंदे से लटका लिया. सुसाइड नोट में किरण ने अपनी मौत के लिए अपनी प्रेमिका और उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया है. उसने नोट में अपने मोबाइल का पासवर्ड भी लिखा है ताकि पुलिस जरूरी सबूत जुटा सके.
मेहनत की कमाई लुटाने के बाद मिला धोखा
परिवार वालों का आरोप है कि किरण ने अपनी प्रेमिका के कर्ज चुकाने के लिए अपनी कड़ी मेहनत की कमाई खर्च कर दी थी. उसने लड़की को अपने परिवार से भी मिलवाया था और जल्द ही शादी करने की बात कही थी. कई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके किरण के इस फैसले से उसका परिवार और दोस्त सदमे में हैं. महालक्ष्मी लेआउट पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच जारी है.
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 hr agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
3 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines