हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर फायरिंग का आरोप, जख्मी किसान बोला- जमीन नहीं बेची तो मारी गोली

मध्यप्रदेश के छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी.

विज्ञापन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सगे छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है. गोली युवक की पसलियों में जा फंसी. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली. अभी भी युवक अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फायरिंग के कारण और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है.

मध्यप्रदेश के छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी. घायल मोतीलाल कुशवाहा के मुताबिक, क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है. उनका आरोप है कि जो किसान अपनी जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है. उन्होंने दावा किया कि इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वो घायल हो गए.

यह भी पढ़ें : ‘पर्ची खोली तो बड़े मगरमच्छ मुझे निपटा देंगे’, राम मंदिर चोरी मामले पर बाबा बागेश्वर का सनसनीखेज दावा

विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान मारपीट के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि गांव वाले भी शालिग्राम ओर उनके साथियों पर लाठी डंडो से मारपीट कर रहे है ओर दौड़ा रहे है..

छतरपुर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. इसमें तीन नामजद सतीश, शालिग्राम और आशीष आरोपी हैं, इसके अलावा एक अज्ञात है.

विज्ञापन

इस मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान आया है. उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही शालिग्राम से रिश्ता नाता तोड चुके हैं, परिवार से हमारा कोई लेना देना नहीं है, पूरा विश्व हमारा परिवार है हम सनातन राष्ट्र के लिए जीते हैं. छतरपुर में हमारा बड़ा परिवार है. हम चाहते हैं कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर निष्पक्ष जांच करे.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola