'पर्ची खोली तो बड़े मगरमच्छ मुझे निपटा देंगे', राम मंदिर चोरी मामले पर बाबा बागेश्वर का सनसनीखेज दावा

अयोध्या राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा दावा किया है। इंडोनेशिया में कथा के दौरान बाबा ने कहा कि वे असली दोषियों को जानते हैं, लेकिन नाम बताने पर जान का खतरा है। उन्होंने देश के कानून को मकड़ी का जाला बताते हुए कहा कि अभी सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं।

Ram Mandir theft case, Baba Bageshwar, Dhirendra Krishna Shastri, Ayodhya Ram Mandir donation misappropriation, Bageshwar Dham
विज्ञापन

राम जन्मभूमि मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए बाबा बागेश्वर ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि वे इस घोटाले के असली मास्टरमाइंड को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन अगर उन्होंने अपने दिव्य दरबार की पर्ची खोलकर उन बड़े नामों का खुलासा किया, तो उन्हें निपटा दिया जाएगा।

‘कानून मकड़ी का जाला, सिर्फ छोटी मछलियां फंसीं’

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जकार्ता में उमड़े भक्तों के सैलाब के सामने देश की कानून व्यवस्था पर भी तीखा तंज कसा। बेहद आक्रामक और भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, “दुनिया के कुछ देशों को छोड़कर बाकी जगहों पर कानून मकड़ी के जाले जैसा है। भारत का कानून भी कुछ ऐसा ही है, जहां भारी चीज यानी बड़े मगरमच्छ तो जाला तोड़कर निकल जाते हैं और छोटी मछलियां उसमें फंस जाती हैं।” राम मंदिर मामले में अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि एफआईआर जरूर हुई है, लेकिन अभी सिर्फ छोटी मछलियां ही हाथ आई हैं, असली बड़े मगरमच्छ अभी भी बाहर घूम रहे हैं।

विज्ञापन

बाबा बागेश्वर के सामने बड़ा धर्मसंकट

धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए माना कि वे इस समय एक बहुत बड़े धर्मसंकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ सच बताने पर उनकी जान को खतरा है, तो दूसरी तरफ अगर वे चुप रहते हैं, तो लोग चमत्कारी शक्तियों और उनकी दिव्य पर्ची पर उंगली उठाने लगते हैं।

मामले में अब तक क्या हुआ?

आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के इस हाई-प्रोफाइल मामले में एसआईटी (SIT) की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस पूरे घोटाले में तत्परता दिखाते हुए अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, जांच एजेंसियों का भी यही मानना है कि इस पूरे खेल में कुछ और बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ