ATS arrest 4 terrorist of ISIS from uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में तेजी से बह रही ISIS के संदिग्ध आतंकियों की सक्रियता के चलते यूपी पुलिस, यूपी एसटीएफ के साथ एटीएस की टीम प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में छापेमारी करती हुई नजर आ रही है। आपको बता दें कि एटीएस ने अलीगढ़ से बीते पांच नवंबर को ISIS के संदिग्ध आतंकी अब्दुल्ला अर्सलान व माज बिन तारिक को गिरफ्तार करने के बाद उनके अन्य सक्रिय साथियों की तलाश तेज कर दी थी, जिसके बाद इनका एक साथी वजीहुद्दीन छत्तीसगढ़ से ATS की गिरफ्त में आया था। लगातार ऐसे संदिग्धों की हो रही गिरफ्तारी और इनसे पूछताछ में खुल रहे राज के बाद पुणे माड्यूल से जुड़े इन आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश भी तेज हो गई है। इसी बीच ATS की टीम ने यूपी के अलग अलग जिलों से 4 अन्य संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
यूपी से फिर पकड़े गए ISIS से जुड़े संदिग्ध आतंकी, AMU से की पढ़ाई
स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद बताया कि ISIS के आतंकी भदोही निवासी राकिब इमाम अंसारी, संभल के रहने वाले नावेद सिद्दीकी, मोहम्मद नोमान व मोहम्मद नाजिम को गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत कुमार ने इनसे संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी राकिब इमाम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीटेक व एमटेक और नावेद सिद्दीकी ने बीएससी तथा नोमान ने बीए किया है। इतना ही नहीं, नोमान के जरिए से नाजिम AMU के ISIS माड्यूल से जुड़ा था।
ये भी पढ़ें: देश में ISIS के शरिया कानून को लागू कराने की साजिश! महाराष्ट्र, यूपी और छत्तीसगढ़ से ATS के सामने खुल रहे कई राज
इंटरनेट पर जिहाद के लिए उकसाकर छिपकर देते थे आतंकी ट्रेनिंग
यूपी के अलग अलग जिलों से पकड़े गए संदिग्धों को लेकर एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि संदिग्ध राबिक को बीते शुक्रवार को अलीगढ़ से और नावेद, नोमान व नाजिम को अगले दिन शनिवार को यूपी के संभल जिले से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में सामने आया कि ये चारों ISIS से जुड़कर आतंकी घटनाएं करने की प्लानिंग करते हुए जिहाद की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। पूछताछ में ये भी सामने आया कि गिरफ्त में आए आरोपी कई युवकों को इंटरनेट मीडिया के जरिए से जिहाद के लिए उकसाने के साथ ही उन्हें छिपकर गोपनीय स्थानों पर आतंकी ट्रेनिंग दिलाने का काम भी कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: मानव तस्करी के मामले में एक साथ 10 राज्यों में चल रही NIA की छापेमारी, दो चुनावी राज्यों में तेज हुई सियासी हलचल
यूपी के साथ अन्य राज्यों में बड़े हमले की साजिश का हुआ खुलासा
ATS की और से सामने आई जानकारी के अनुसार, गिरफ्त में आए संदिग्धों की ओर से उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग की जा रही थी। हालांकि, एटीएस अब चारों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी हुई है। आपको बताते चलें कि एटीएस पहले पकड़े गए अब्दुल्ला व तारिक को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से कई राज भी उगलवाए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। बताया जा था है कि आरोपियों का नेटवर्क यूपी के अलीगढ़ के अलावा संभल, प्रयागराज, लखनऊ, रामपुर, कौशाम्बी, सहारनपुर व अन्य जिलों में फैला है। लिहाजा, ATS की टीम मामले को बड़ी गंभीरता से समझते हुए सभी शहरों में कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
5 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
7 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
8 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
8 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
8 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines