असम में गर्लफ्रेंड की कैंची से गोदकर हत्या करने का मामले सामने आया है, जिसके बाद 22 साल के एक युवक को अरेस्ट कर लिया गया. मामला असम के कामरूप ग्रामीण जिले का है, जहां एक होटल में युवक ने वारदात को अंजाम दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी ने सुसाइड करने की भी कोशिश की. मृतक महिला की पहचान सोनितपुर जिले के हुगराजूली की रहने वाली 23 साल की मालिनी गुरिया के तौर पर हुई है.
धोखा देने का था शक
उदलगुरी जिले के रहने वाले आरोपी अभिजीत किंडो ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि गुरिया से धोखा दे रही है, जिसकी वजह से उसने उसकी जान ले ली. किंडो और गुरिया कामरूप में रंगिया रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे हुए थे. अगली सुबह होटल के एक कमरे में महिला का शव मिला. शव पर चाकू या किसी नुकीली चीज से वार के निशान थे. पुलिस को युवक के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें : 24 साल बाद पैदा हुए थे बच्चे, 4 महीने में ही जुड़वा बेटियों को मार डाला; फिर खुद को लगाने चली थी फांसी
एक ही होटल में रुके थे दोनों
पुलिस ने बताया कि गुरिया पिछली रात चेन्नई से दो अन्य महिलाओं के साथ रंगिया पहुंची थी और किंडो उन्हें रेलवे स्टेशन पर लेने गया था. गुरिया के दोस्तों ने बताया कि किंडो ने अपने लिए एक अलग कमरा बुक किया था, लेकिन वह देर रात गुरिया के कमरे में गया और वहीं रुक गया. सुबह उसने गुड़िया के दोस्तों को फोन किया और उन्हें बताया कि उसने गुरिया की हत्या कर दी है और वह खुद भी अपनी जान दे देगा.
पहले से थी मर्डर की प्लानिंग
आरोपी ने मीडिया को बताया कि उसने गुरिया से मिलने से पहले ही हत्या की योजना बना ली थी क्योंकि वह दूसरे लोगों से बात करती थी. उसने कहा, ‘वह धोखा दे रही थी, वह दूसरों से बात करती थी, और मैंने उसके आने से पहले ही मर्डर की प्लानिंग बना ली थी.’
यह भी पढ़ें : मां…मां… पुकारता रह गया 3 साल का बच्चा, मां-पिता ने लगा दी उफनती नदी में छलांग; कर्ज से थे परेशान
उसने कैंची से महिला की हत्या करने की बात भी कबूल की. हालांकि, उसने सुसाइड की कोशिश के बारे में कुछ नहीं कहा. पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी चोट आई थी, क्योंकि उसने भी सुसाइड की कोशिश की थी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
बिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
6 hrs agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines