एक और पत्नी बनी कातिल, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

इंदौर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया.

Indore Wife Murdered Husband

Credit: AI

मेघालय के राजा रघुवंशी मर्डर केस को अभी तक लोग भूल नहीं पाए थे कि अब इंदौर में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक हत्या को अंजाम देने के बाद महिला खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और नाटक करने लगी कि उसका पति कहीं मिल नहीं रहा है. उसने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे कि कोई उसपर उंगली ना उठाए. लेकिन वो कहते हैं ना कि सच कभी नहीं छिपता और महिला पकड़ी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

इंदौर की रहने वाली रूखसाना ने अप्रैल 2023 में ये कहते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति जावेद मंसूरी कहीं नहीं मिल रहा. उसने पुलिस को कहा कि जावेद काम ढूंढने के लिए ये कहकर घर से बाहर गया था कि वो रात को आते हुए सब्जी लेकर आएगा, लेकिन जब वो नहीं लौटा तो रुखसाना ने उन्हें फोन किया. उसने आगे पुलिस को बताया कि जावेद का मोबाइल बंद हो गया. पुलिस भी गुमशुदगी के एंगल से ही मामले की जांच कर रही थी.

कैसे हुआ खुलासा?

कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब जावेद के घरवालों ने पुलिस को खास टिप दी. उन्होंने कहा कि रुखसाना का सद्दाम हुसैन नाम के एक आदमी के साथ अफेयर चल रहा था. परिवार को शक था कि इसी के चलते जावेद की हत्या की साजिश रची गई हो सकती है. पुलिस ने बिना देरी किए रुखसाना, जावेद, सद्दाम और उसके दोस्त शाकिर के फोन की कॉल डिटेल, लोकेशन और बाकी डिजिटल सबूत खंगालने शुरू कर दिए. जिसके बाद पूरी गुत्थी सुलझती चली गई. जांच में खुलासा हुआ कि 21 अप्रैल 2023 की रात को रुखसाना, सद्दाम और शाकिर ने जावेद मंसूरी का मर्डर किया और फिर उसकी लाश ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक खाली ग्राउंड में छिपा दी. 3 साल के ट्रायल के बाद अब सेशन कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद समेत कई और सज़ा दी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ