आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक ऐसी वारदात हुई, जिसके बारे में जानकर किसी की भी रुह कांप जाएगी. एक कसाई ने पैसों के विवाद के चलते एक महिला को पहले मौत के घाट उतारा, फिर उसकी बॉडी के 9 टुकड़े कर दिए और बाकी बचे पार्ट्स को नहर में फेंक दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान कल्याणी के तौर पर हुई. शुरुआत में इब्राहिमपटनम में उनका शव मिला, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट शेयर की गई, जिसके बाद हाथ पर बने टैटू के आधार पर कल्याणी के रिश्तेदारों ने उन्हें पहचाना. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वो पुलिस के पास पहुंचे और कल्याणी की शिनाख्त की. पुलिस ने पहचान होते ही जांच को आगे बढ़ाया और भवानीपुरम के रहने वाले कसाई शफी तक पहुंची, जो मटन की एक छोटी सी दुकान चलाता है. पुलिस ने बताया कि शफी और कल्याणी रिलेशनशिप में थे, लेकिन पैसों को लेकर उनके बीच अनबन हो गई थी. सिर्फ इतना ही नहीं, कल्याणी के बेटे से जुड़े एक पुराने विवाद की वजह से भी उनके बीच दरार आ गई थी.
आगे की जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, शफी 17 सितबंर को कल्याणी को भवानीपुरम में अपने घर ले गया. इस दौरान उनके बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद शफी ने चाकू से उसपर हमला किया और गला दबाकर मार डाला. पुलिस का मानना है कि उसने कल्याणी के शरीर के 9 टुकड़े कर बाकी हिस्से नहर में बहा दिए और इस पूरी प्लानिंग में उसका साथ दिया मटन की दुकान पर काम करने वाले गुरुवुलु ने. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: ‘मां, ये लोग मुझे मार देंगे’, मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
10 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines