Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद ऐसा दर्दनाक कदम उठा लिया कि सुनने वालों का दिल दहल गया। महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली, जिसमें तीनों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची और एक बच्चा था। बच्ची की उम्र दस साल, जबकि बच्चे की उम्र 4 साल थी। महिला की उम्र 30 साल थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी पहले से विवाद था। महिला का पति खेत बेचकर अय्याशी करता था और मना करने पर मारपीट करता था। इसे लेकर दोनों आए दिन लड़ाई झगड़ा करते रहते थे।
घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढा मुकारी की है। आसपास के लोगों को इस घटना का पता तब चला जब उनके घर से धुंआ उठता दिखाई दिया। गांव वाले तुरंत मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। एक शख्स दीवार पर चढ़कर अंदर गया और दरवाजा खोला तो सभी दंग रह गए। आग की लपटों में तीनों बुरी तरह झुलस गए थे।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें-आजम खान के बाद सपा का एक और नेता विवादों में फंसा, बनारस में दर्ज हुआ फ्रॉड का मामला
मामा ने लगाया गंभीर आरोप
वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतका के मामा ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच विवाद था और वह पैसे के लिए जमीन बेच रहा था। वह उसके साथ मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर वह मायके में रह रही थी।
ये भी पढ़ें-मजदूर को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, पूछा- तुम्हारे पास कहां से आए 221 करोड़ रुपये?
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
7 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
9 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
9 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines