उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने शादी के महज चार महीने बाद अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि युवक का दावा था कि उसने पत्नी को दूसरे पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया था. पत्नी को इस हालत में देखकर वो गुस्से से काबू खो बैठा और उसे मौत के घाट उतार दिया. उसने शव को कंबल में लपेटकर अगले दिन पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया.
रील का ऐसा चस्का चढ़ा कि भूल गई खाना बनाना, पति ने जताया ऐतराज तो दांतों से काट डाली जीभ
क्या है पूरा मामला?
आरोपी सचिन सिंह पिछले एक महीने से अपनी पत्नी श्वेता सिंह के साथ किराए के कमरे में रह रहा था. कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल ने अपने परिवारों की इच्छा के खिलाफ शादी की थी और अदालत में अपना विवाह रजिस्टर्ड कराया था. उनकी शादी को अभी चार ही महीने हुए थे. सचिन ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसे अपनी पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा था. उसने आरोप लगाया कि जब वो काम के सिलसिले में बाहर था, तब उसकी पत्नी ने महाराजपुर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पास अगल-बगल के कमरों में रहने वाले दो इंजीनियरिंग छात्रों के साथ संबंध बना लिए थे.
पत्नी दे रही थी आरोपी को धमकी
सचिन ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वो अपने गांव जा रहा है और उस रात वापस नहीं लौटेगा. लेकिन शुक्रवार की रात वो अचानक लौट आया और उसने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को दो पुरुषों के साथ बिस्तर पर लेटा हुआ पाया. उसने बताया कि उसने अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने उन पुरुषों को उकसाकर उस पर हमला करवाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया. बाद में सचिन को रिहा कर दिया गया. बाद में उसने दावा किया कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उस पर दोनों आदमियों को रिहा करवाने का दबाव डाला और इनकार करने पर उसे छोड़कर उनके साथ रहने की धमकी दी.
गुस्से में घोंट दिया गला
सचिन ने बताया कि गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.उसने शव को कंबल में लपेटकर किराए के कमरे में छोड़ दिया. अगले दिन वह पास के पुलिस स्टेशन गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार कर रही है.
ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया तो घर में कैद कर बेरहमी से पीटा, फिर पिलाया पेशाब; 3 दिनों तक देते रहे ‘सजा’
संबंधित खबरें
हाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
22 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
3 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
9 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
10 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
12 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines