रील का ऐसा चस्का चढ़ा कि भूल गई खाना बनाना, पति ने जताया ऐतराज तो दांतों से काट डाली जीभ

UP News: गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पत्नी ने रील के चक्कर में खाना नहीं बनाया और पति ने जब उससे इसकी वजह पूछी तो बदले में उसकी जीभ काट डाली.

ghaziabad woman bit her husband tongue

Credit: AI

गाजियाबाद के मोदीनगर में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल है. संजयपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को रील बनाने का ऐसा चस्का लगा था कि उसने खाना नहीं बनाया. काम से लौटे पति ने जब खाना मांगा तो दोनों में झगड़ा हो गया. इस दौरान महिला को ऐसी सनक चढ़ी कि उसने दांतों से पति की जीभ काट डाली. परिवार वालों का कहना है कि आरोपी महिला पहले भी अपने पति के साथ मारपीट करती थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

संजयपुर कॉलोनी का रहने वाला विपिन कुमार एक फैक्ट्री में काम करता है. उसकी शादी छह महीने पहले मेरठ की ईशा के साथ हुई थी. विपिन की मां का आरोप है कि उनकी बहू को सिगरेट-शराब पीने की आदत है और वो अकसर सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालती है. उनका कहना है कि विपिन इन आदतों के सख्त खिलाफ है और इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होता है. रील बनाने से रोकने पर ईशा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी. वो अकसर विपिन को आत्महत्या करने की भी धमकी देती थी. सोमवार को भी हमेशा की तरह ईशा रील बनाने में व्यस्त थी और उसने खाना बनाना भी जरूरी नहीं समझा.

दांतों से काट दी पति की जीभ

शाम को जब विपिन काम पर से वापस लौटा तो दोनों में फिर से झगड़ा शुरू हो गया. विपिन ने गुस्से में ईशा को थप्पड़ जड़ दिया. विपिन की मां के मुताबिक दोनों के बीच सुलह हो गई थी और उन्होंने बाहर से खाना मंगवा लिया था. दोनों अपने कमरे में सोने भी चले गए. लेकिन एक बार फिर दोनों के बीच खाने को लेकर बहस छिड़ गई. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिवार वालों का कहना है कि ईशा ने जीभ काटने के बाद अपने घरवालों को बुलाकर विपिन की मां के साथ भी मारपीट की. जिसकी खबर मिलते ही आसपास के लोगों और विपिन के परिजनों ने ईशा और उसके परिवार वालों को जमकर पीटा. इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस वहां पहुंची और आरोपी ईशा को गिरफ्तार किया. ईशा उल्टा विपिन पर आरोप लगा रही है कि वो उसके साथ मारपीट करता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ