Yes Bank: डिजिटल पेमेंट को और अधिक सुविधाजनक व एक ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए Yes Bank ने RuPay क्रेडिट कार्ड के माध्यम से UPI पेमेंट लॉन्च किया है। ग्राहक अब अपने Yes Bank RuPay क्रेडिट कार्ड को BHIM, PhonePe, Paytm, Google Pay, Slice, MobiKwik और PayZapp जैसे UPI-इनेबल ऐप्स से लिंक कर सकते हैं। एक बार लिंक हो जाने पर, ग्राहक अतिरिक्त सुरक्षा के साथ क्रेडिट कार्ड-आधारित लेनदेन कर पाएंगे।
ग्राहक ‘credit-free’ पीरियड फीचर का लाभ उठा सकते हैं, जो पहले POS/eCom आधारित लेनदेन तक सीमित थी, जिससे डिजिटल भुगतान की सुविधा और बढ़ गई है।
और पढ़िए – वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिर आई अच्छी खबर, अब इस नामी बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दरें
वर्चुअल Yes Bank RuPay क्रेडिट कार्ड पाएं
जिन Yes Bank क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के पास RuPay क्रेडिट कार्ड नहीं है, वह एक वर्चुअल Yes Bank RuPay क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और इसे अपने मौजूदा UPI ऐप से लिंक कर सकते हैं।
Yes Bank के कार्यकारी निदेशक राजन पेंटल ने कहा, ‘आज, Yes Bank देश में सभी UPI merchant transactions का लगभग 40% अधिकार रखता है। हमारी डिजिटल क्षमता को देखते हुए, पिछले कुछ वर्षों में, हमने ऐसी क्षमताएं विकसित की हैं जो बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन को सशक्त बना सकती हैं, जिससे लाखों ग्राहकों के जीवन पर अच्छा असर पड़ सकता है।’ बता दें कि RuPay क्रेडिट कार्ड पर UPI चलाने से ग्राहक को कई फायदे मिलेंगे और UPI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लाखों व्यापारियों के बीच पेमेंट स्वीकार्यता बढ़ेगी, साथ ही क्रेडिट कार्ड के लाभ भी बढ़ेंगे।
संबंधित खबरें
आज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 min agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
6 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
9 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
9 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
15 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
15 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
16 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
16 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
18 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines