---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

खत्म हुआ इंतजार! YEIDA Plot Scheme का निकला ड्रा, जानें किसकी लगी लॉटरी?

YEIDA Plot Scheme 2024: YEIDA की आवासीय प्लॉट योजना के लिए 2 लाख से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया था। सभी को एक समान रूप से प्लॉट दिए जाएं इसके लिए पर्चियां निकालकर बांटे गए।

---विज्ञापन---

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने सस्ते प्लॉट के लिए लॉटरी निकाली। इसका आयोजन 10 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10:00 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया गया। इसके लिए पात्र और अपात्र आवेदकों की एक लिस्ट 18 सितंबर 2024 को प्राधिकरण की वेबसाइट पर जारी की गई थी। इस ड्रा में केवल 1877 आवेदकों को साइट पर जाने की अनुमति दी गई। दूसरे आवेदकों के लिए दूरदर्शन उत्तर प्रदेश चैनल, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण किया गया।

लॉटरी में कैसे हुआ चुनाव?

YEIDA ने प्लॉट आवंटन के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया। इस दौरान दो शीशे के बॉक्स रखे थे जिसमें लाभार्थियों के नाम की पर्चियां थीं। इन पर्चियों को निकालने के लिए दो बच्चे खड़े थे।  हालांकि इसमें कुछ लोगों ने शिकायत की कि किस्त का ऑप्शन क्यों नहीं है। इस पर YEIDA के अधिकारियों का कहना था कि ज्यादातर लोग 90 दिन में पैसे देने को तैयार हैं तो हम किस्त का ऑप्शन नहीं रख रहे हैं। इसमें सबसे पहले 120 फिर 162 और उसके बाद  200 वर्ग मीटर के प्लॉट आवंटन किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को इस बार प्लॉट नहीं मिले हैं उनके लिए अलग से एक योजना लाई जाएगी।

---विज्ञापन---

361 रेजिडेंशियल प्लॉट

इस योजना के तहत 5 जुलाई को येडा ने 361 रेजिडेंशियल प्लॉट निकाले थे। बता दें इस स्कीम में उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 16, 18, 22 और 22 डी सेक्टर में 120, 162, 200, 500, 1000 और 4000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट हैं। प्लॉट के लाभार्थियों की लिस्ट जल्द ही यीडा की साइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

यहां देखिए लाइव प्रसारण 

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: Yeida Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा में मिलेगी सस्ती जमीन! 10 अक्टूबर को आएगी लॉटरी की लिस्ट

क्या है YEIDA Plot Scheme?

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) आवासीय भूखंड योजना RPS-08/2024 तेजी से विकसित हो रहे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में आवासीय प्लॉट दिए जाते हैं। 5 जुलाई 2024 को लॉन्च की गई इस योजना में सेक्टर 16, 18, 20 और 22डी में स्थित 120 से 4,000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट शामिल हैं। सभी को सामान रूप से प्लॉट का आवंटन हो इसके लिए लकी ड्रा निकाले गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को निकलेगा 361 रेजिडेंशियल प्लॉट का लकी ड्रॉ

First published on: Oct 10, 2024 02:33 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola