---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Yeida Plot Scheme: ग्रेटर नोएडा में मिलेगी सस्ती जमीन! 10 अक्टूबर को आएगी लॉटरी की लिस्ट

Yeida Plot Scheme 2024: घर और जमीनें खरीदने का सपना हर कोई देखता है। इसी सपने को पूरा करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण एक स्कीम लेकर आया है। इसके लिए जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी।

---विज्ञापन---

Yeida Plot Scheme 2024:  उत्तर प्रदेश सरकार सस्ते प्लॉट की एक स्कीम लेकर आई। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yeida) सस्ते प्लॉट दे रहा है, जिसके लिए लाखों लोगों ने आवेदन किए। Yeida ने इसके लिए लॉटरी सिस्टम निकाला है। जिन आवेदकों ने इसमें आवेदन किया है उनका चयन लॉटरी के तहत किया जाएगा। इस लॉटरी की लिस्ट 10 अक्टूबर को आएगी, इसकी जानकारी Yeida ने दी है। इसके पहले प्राधिकरण ने उन लोगों की लिस्ट जारी कर चुका है जिन्होंने आवेदन किया था।

361 प्लॉट के लिए निकलेगी लॉटरी

इस योजना के तहत 187577 लोगों ने आवेदन दिया था। जबकि इसमें केवल 361 प्लॉट ही शामिल हैं। इसके लिए ही लॉटरी की लिस्ट जारी की जाएगी। इनमें से भी उन्हीं लोगों को प्लॉट दिए जाएंगे जो कीमत का एक मुश्त भुगतान करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सस्ते में घर का सपना करें साकार…कीमत 21 लाख से शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

कैसे होगा भुगतान?

361 आवासीय प्लॉट किको मिलने वाले हैं इसका फैसला कल हो जाएगा। प्लॉट दिए जाने के बाद उनका भुगतान करना होगा, जिसके लिए Yeida ने कुछ नियम बनाए हैं। इसमें आवेदकों को सबसे पहले एकमुश्त भुगतान की सुविधा दी जाएगी। उसके बाद 50 फीसद रकम जमा करनी होगी और फिर बाकी की बची हुई रकम जमा करनी होगी। 30 प्रतिशत राशि एकमुश्त और 70 प्रतिशत किस्त भी जमा की जा सकती है।

---विज्ञापन---

कितने लोग शामिल होंगे?

ड्रॉ प्रक्रिया ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में की जाएगी। हालांकि इसमें ऑनलाइन भी शामिल हुआ जा सकता है। प्राधिकरण ने इसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या को कम कर दिया था। संख्या को देखते हुए ही इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। जिसमें केवल 1877 आवेदक ही शामिल हो पाएंगे। उनकी मौजूदगी में ही नामों की पर्ची निकाली जाएंगी।

Yeida Plot Scheme

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sarkari Yojana: इन 5 सरकारी योजनाओं में मिलता है सस्ते में घर! ऐसे उठा सकते हैं लाभ

First published on: Oct 09, 2024 10:46 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola