YEIDA Plot Scheme: नोएडा में सस्ते प्लॉट लेने का आखिरी मौका, जल्द ही बंद हो जाएंगे आवेदन

YEIDA Plot Scheme: किफायती दामों में घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदना चाहते हैं, तो यीडा एक और मौका लेकर आया है। इस महीने में यीडा के रेजिडेंशियल प्लॉट की स्कीम के लिए आवेदन बंद हो जाएंगे।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme: दिल्ली-एनसीआर में प्लॉट खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 451 प्लॉट निकाले हैं। YEIDA ने ये सभी प्लॉट आवासीय, औद्योगिक और कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए निकाले हैं। इस स्कीम में किसानों का भी खास ख्याल रखा गया है, उनके लिए यीडा ने 17.5 जमीन रिजर्व रखी है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 31 अक्टूबर 2024 को YEIDA प्लॉट स्कीम दिवाली लॉन्च की। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस योजना के लिए आवेदन विंडो इस महीने 30 नवंबर को बंद कर दी जाएगी। इस स्कीम के तहत अगर प्लॉट लेना चाहते हैं तो 30 नवंबर से पहले आवेदन भर दें। इसके जरिए नोएडा एयरपोर्ट के पास अपने सपनों का घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

30 नवंबर से पहले इन प्लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए सबसे पहले प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाएं। जहां पर नई स्कीम का पहला ऑप्शन दिखेगा। यहां मांगी गई सभी डिटेल को अच्छी तरह से देखकर भरें। आवेदन करने की फीस 600 रुपये रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। इन प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

यीडा की नई स्कीम क्या?

YEIDA ने कुछ दिन पहले एक आवासीय भूखंड योजना का ऐलान किया। यीडा 100 से 260 वर्ग मीटर के प्लॉट लेकर आया, इन 451 प्लॉट को सेक्टर-24 ए में लॉन्च किया गया है। ये सभी प्लॉट यमुना एक्सप्रेस वे के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास निकाले गए हैं। इन प्लॉट को हर वर्ग के लोगों के लिए निकाला गया है। इस स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी यीडा की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ