YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में अपना घर बनाने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्कीम में अप्लाई कर दें। यीडा की सस्ते प्लॉट की स्कीम की आज आखिरी तारीख है। यह 20 प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास निकाले हैं, जिनको किफायती कीमत पर दिया जा रहा है। प्राधिकरण ने ये प्लॉट एयरपोर्ट के विकास में तेजी लाने के लिए निकाले हैं। जानिए स्कीम से जुड़ी पूरी जानकारी।
क्या है यीडा की स्कीम?
YEIDA ने 20 प्लॉट नोएडा सेक्टर- 17, 18 और 22 डी में लॉन्च किए हैं। जिनकी संख्या सभी सेक्टर्स में अलग अलग है। 6 प्लॉट सेक्टर 17 में, सेक्टर 18 में 5 प्लॉट और सेक्टर 22 डी के लिए 9 प्लॉट निकाले हैं। इन प्लॉट के लिए आवेदन करने की आज 18 दिसंबर को आखिरी तारीख है। इसके बाद इन प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। जिसके लिए 20 जनवरी 2025 रखी गई है।
कितने वर्ग मीटर के हैं प्लॉट?
यीडा ने यह प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास निकाले हैं। जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट के पास विकास में तेजी लाना है। इस प्लॉट का साइज 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्ग मीटर तक है। यह प्लॉट सेक्टर 17 में 11,513.72 वर्ग मीटर से 24,282 वर्ग मीटर के प्लॉट हैं। वहीं, सेक्टर 18 में प्लॉट 16,188 वर्ग मीटर, सेक्टर 22 डी में 20,235 वर्गमीटर से 89,034 वर्ग मीटर के प्लॉट निकाले गए हैं।
कितनी रकम जमा करनी होगी?
YEIDA ने यह योजना औद्योगिक विकास के उद्देश्य से निकाली है। वैसे तो यीडा आमतौर पर सस्ते प्लॉट लाने के लिए जाना जाता है लेकिन यह प्लॉट बाकियों के मुकाबले थोड़े महंगे हैं। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 3.73 करोड़ रुपये से लेकर 30.27 करोड़ रुपये जमा करने होंगे, जोकि बयाना राशि होगी। आवेदन के समय पर तय की गई राशि जमा करनी जरूरी है, इसके बाद ही आगे का प्रोसेस हो पाएगा। प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी से किया जाएगा। जिसके लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख रखी गई है।
कैसे करें आवेदन?
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले यीडा की ऑफिशियल साइट पर जाएं। यहां पर जिस स्कीम में भाग लेना चाहते हैं उसके नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद नाम, पता जैसी बेसिक जानकारियां मांगी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आगे का प्रोसेस स्टेप बाई स्टेप कर लें। अधिक जानकारी के लिए यीडा के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।