YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा के 451 प्लॉट के लिए कितना कॉम्पटीशन? जानिए ड्रॉ में किसमें मिल सकता है ज्यादा चांस

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 451 प्लॉट वाली स्कीम काफी चर्चा में है, क्योंकि इसके लिए अब ड्रॉ का आयोजन होने जा रहा है। इस योजना में किन प्लॉट्स के लिए कितने लोगों ने अप्लाई किया है जानिए सबकुछ।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की नई प्लॉट योजना में 1 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यीडा के सस्ते प्लॉट वाली स्कीम में काफी दिलचस्पी है। अब इस योजना का आखिरी चरण बाकी है, जिसमें ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 27 दिसंबर 2024 तारीख  तय की गई है। इसमें आवेदकों को प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। आपको बता दें कि यीडा के सस्ते प्लॉट वाली ये स्कीम नोएडा सेक्टर 24 ए में लॉन्च की गई है।

कितने लोगों ने किया आवेदन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यीडा के प्लॉट योजना में 1 लाख 11 हजार 852 के करीब आवेदन मिले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन 200 वर्गमीटर वाले प्लॉट के लिए दिए गए हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले लोग 48 हजार 196 हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर 162 वर्गमीटर वाले प्लॉट के लिए आवेदन मिले हैं, जिसमें 36 हजार 464 लोगों ने आवेदन किया। वहीं, तीसरे नंबर पर 24 हजार 26 लोगों के आवेदन 120 वर्गमीटर वाले प्लॉट के लिए मिले हैं।

इन आंकड़ों से पता चलता है कि 200 वर्गमीटर वाले प्लॉट के लिए ज्यादा कॉम्पटीशन होने वाला है। वहीं, सबसे कम कॉम्पटीशन की बात करें तो 260 वर्गमीटर में रहेगा, क्योंकि इसके लिए केवल 1329 लोगों ने आवेदन दिया है। 250 वर्गमीटर के प्लॉट के लिए भी 1837 लोगों ने आवेदन दिया है। आपको बता दें कि इस स्कीम में जो प्लॉट के लिए एकमुश्त भुगतान करेगा उसको प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि किस्तों की सुविधा भी रखी गई है।

प्लॉट की संख्या कितनी?

प्राधिकरण ने कुल 451 प्लॉट निकाले हैं, जिसमें 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 250 वर्गमीटर और 260 वर्गमीटर के साइज वाले प्लॉट थे। अब ये स्कीम अपने आखिरी पड़ाव पर है क्योंकि 27 दिसंबर 2024 को सभी प्लॉट के आवंटन के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसी के साथ यीडा ने एक नई स्कीम निकाली है, जिसमें 20 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 18 दिसंबर 2024 आखिरी तारीख रखी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ