YEIDA Plot Scheme 2024: किसके हाथ आएंगे सस्ते प्लॉट? e-Auction और ड्रॉ पर सबकी नजरें

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में जिन लोगों ने यीडा की सस्ते प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन किया था, उनके लिए 27 दिसंबर की तारीख काफी अहम होने वाली है। क्योंकि इस दिन प्लॉट के आवंटन के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।

YEIDA Plot Scheme 2024

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कई प्लॉट की योजनाएं निकाली गई हैं। पिछले दिनों प्लॉट की दो स्कीम काफी चर्चा में रही हैं, जिसमें से 20 प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन कल बंद कर दिए हैं। जबकि 452 प्लॉट वाली स्कीम के लिए आवेदन बहुत पहले ही बंद कर दिए गए थे। अब इस दोनों स्कीम में प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। जिन लोगों ने इन स्कीम में आवेदन किया है वह अब दो तारीखों का खास ख्याल रखें।

451 प्लॉट के लिए 1 लाख से ज्यादा आवेदन

YEIDA ने सस्ते प्लॉट की एक स्कीम निकाली है, जिसमें 451 प्लॉट निकाले गए हैं। इन प्लॉट में आवेदन करने के लिए 30 नवंबर 2024 आखिरी तारीख थी। सस्ते प्लॉट के लिए 1 लाख 11 हजार 852 आवेदन दिए गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन 200 वर्गमीटर वाले प्लॉट के लिए मिले हैं। दूसरे नंबर पर 162 वर्गमीटर वाले प्लॉट में लोगों ने रुचि दिखाई है। नोएडा सेक्टर 24 ए के इन प्लॉट का आवंटन 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। ड्रॉ के आयोजन को लेकर यीडा ने ऑफिशियल साइट पर जानकारी दी है। इस बार भी ड्रॉ का आयोजन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ही किया जाएगा।

YEIDA Plot Scheme 2024

ई-नीलामी का इंतजार

यीडा ने दूसरी स्कीम जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली है, जिसमें 20 प्लॉट निकाले गए हैं। इस स्कीम में आवेदन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2024 तय की गई थी। आज के बाद से इसमें कोई भी आवेदन नहीं कर पाएगा। प्राधिकरण ने यह सभी प्लॉट नोएडा सेक्टर 17, 18 और 22 डी में निकाले हैं। इन प्लॉट का साइज नॉर्मल से ज्यादा है, क्योंकि इनको बिजनेस के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्कीम में जिन लोगों ने आवेदन किया है उसको अभी 20 जनवरी 2025 तक का इंतजार करना पड़ेगा। प्लॉट का आवंटन 20 जनवरी को ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।

इन दोनों स्कीम के अलावा यीडा ने जेवर एयरपोर्ट के पास एक होटल की स्कीम भी निकाली है। जिसके लिए प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इस स्कीम को एयरपोर्ट के पास लॉन्च करने का उद्देश्य इस क्षेत्र का तेजी से विकास करना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ