हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आ गया अपडेट! नोएडा में सस्ते प्लॉट के लिए यहां निकलेगा ड्रॉ, देखिए आयोजन से जुड़ी पूरी जानकारी

YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में जिन लोगों ने यीडा की सस्ते प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन किया था, उनके लिए 27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए यीडा ने पूरा अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

YEIDA Plot Scheme 2024: नए साल पर नोएडा वालों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल, जिन लोगों ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन किया था, उसके लिए अब ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। यीडा ने खुद इसका अपडेट दिया है। जो आवेदक इस आयोजन में फिजिकली शामिल नहीं हो सकते हैं उनके लिए लाइव स्ट्रीम का इंतजाम किया जाएगा। जानिए ड्रॉ का प्रोग्राम किस समय से शुरू होगा और कहां पर देखा जा सकता है।

27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन

YEIDA ने नोएडा में 451 प्लॉट की एक स्कीम लॉम्च की है। जिसमें लाखों ने लोगों ने हिस्सा लिया। अब यह योजना अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। क्योंकि प्लॉट के आवंटन की तारीख नजदीक आ गई है। प्राधिकरण ने इसके लिए एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें ड्रॉ से जुड़ी तमाम जानकियां दी गई हैं। यीडा के मुताबिक, आवासीय भूखण्ड योजना RPS08(A)/2024 के लिए पर्ची निकालकर 27 दिसंबर को प्लॉट आवंटन का काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: किसके हाथ आएंगे सस्ते प्लॉट? e-Auction और ड्रॉ पर सबकी नजरें

विज्ञापन

कब से शुरू होगा आयोजन?

यीडा इस प्रोग्राम का आयोजन 27 दिसंबर की सुबह 10:00 बजे से शुरू करेगा। जो India Expo Center & Mart में किया जाएगा। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारी वहां पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जिन लोगों का नाम क्वालिफाइड लिस्ट में होगा इसकी जानकारी 21 दिसंबर को की वेबसाइट पर दे दी जाएगी। ड्रॉ प्रक्रिया की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी के साथ-साथ इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। ड्रॉ का लाइव स्ट्रीम यीडा के फेसबुक पेज, यूट्यूब और दूरदर्शन (यू.पी.) चैनल पर देख सकते हैं।

451 प्लॉट के लिए कितने आवेदन?

YEIDA की इस किफायती कीमत पर प्लॉट वाली स्कीम में लाखों लोगों ने अप्लाई किया। यह स्कीम नोएडा सेक्टर 24 ए लॉन्च की गई है। 451 प्लॉट के लिए 1 लाख 11 हजार 852 आवेदन मिले हैं। इस स्कीम में आवेदन 30 नवंबर 2024 को ही बंद कर दिए गए थे। लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी 200 वर्गमीटर वाले प्लॉट में दिखाई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola