YEIDA Plot Scheme 2024: यीडा ने नोएडा सेक्टर 24 ए में किफायती कीमत पर प्लॉट वाली स्कीम निकाली। जिसमें लाखों लोगों ने आवेदन किया। 451 प्लॉट की इस स्कीम में करीब 1 लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2024 थी। आवेदन के आंकड़ों से पता चलता है कि लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी 200 वर्गमीटर वाले प्लॉट में दिखाई है। अब इन प्लॉट के लिए 27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, इस ड्रॉ में पता चलेगा कि किस को कौन सा प्लॉट मिला है। जानिए ड्रॉ की प्रक्रिया क्या होती है?
27 दिसंबर को ड्रॉ का आयोजन
YEIDA की 451 प्लॉट वाली योजना अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। अब आवेदकों को प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। जिसकी तारीख नजदीक आती जा रही है। प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटन को लेकर एक सर्कुलर दिया है। इसमें ड्रॉ से जुड़ी तमाम पूरी जानकारी दे दी गई है। यीडा ने बताया कि आवासीय भूखण्ड योजना RPS08(A)/2024 के लिए पर्चियां 27 दिसंबर को निकाली जाएंगी।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: किसके हाथ आएंगे सस्ते प्लॉट? e-Auction और ड्रॉ पर सबकी नजरें
यीडा के मुताबिक, 27 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे ड्रॉ की शुरूआत हो जाएगी। जिसका आयोजन India Expo Center & Mart में होना है। प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में प्लॉट दिए जाएंगे। इसके अलावा 21 दिसंबर को भी यीडा एक क्वालिफाइड लिस्ट जारी करने वाला है। इसमें आवेदकों के नाम शामिल होंगे। ड्रॉ के पूरे प्रोग्राम की फोटोग्राफी, विडियोग्राफी कराई जाएगी। जिसके लिए लाइव स्ट्रीम का इंतजाम भी किया गया है।
10 अक्टूबर 2024 को ड्रॉ आयोजन की प्रक्रिया
कैसे होता है ड्रॉ का आयोजन?
पिछली बार यीडा की प्लॉट स्कीम के लिए 10 अक्टूबर 2024 को ड्रॉ का आयोजन किया गया था। ड्रॉ के दौरान दो शीशे के बॉक्स रखे गए थे, इन बॉक्स में लाभार्थियों के नाम की पर्चियां भरी हुई थीं। इन पर्चियों को एक एक करके निकाला गया। जिनका नाम आता गया उनको उनके प्लॉट दे दिए गए। इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए बॉक्स के दोनों तरफ बच्चे खड़े थे। उस दौरान केवल 1877 आवेदकों को साइट पर जाने की इजाजत मिली थी, बाकियों ने लाइव स्ट्रीम देखा था। अधिकारियों ने उस दौरान कहा था कि जिन लोगों को इस बार प्लॉट नहीं दिए गए हैं उसके लिए एक नई स्कीम निकाली जाएगी।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines