YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में YEIDA सस्ते फ्लैट और प्लॉट की कई योजनाएं चला रहा है। यीडा ने दो योजनाएं निकाली जिसमें अफोर्डेबल प्राइस में प्लॉट मिल रहे हैं। ये दोनों योजनाएं जेवर एयरपोर्ट के निकाली गई हैं। पहली स्कीम जिसमें 451 प्लॉट की है, दूसरी स्कीम में 20 प्लॉट निकाले गए हैं, जिसके लिए ई-ऑक्शन आयोजन किया जाएगा। 20 प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन के लिए 18 दिसंबर 2024 लास्ट तारीख है।
यीडा की 20 प्लॉट वाली स्कीम
यीडा ने जेवर एयरपोर्ट के पास कई प्लॉट निकाले हैं। यह कुल 20 प्लॉट 17, 18 और 22 डी में लाए गए हैं। जिसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। 18 दिसंबर 2024 के बाद से इस स्कीम में आवेदन नहीं किए जा सकेंगे। सेक्टर 17 के लिए 6 प्लॉट, सेक्टर 18 के लिए 5 प्लॉट और सेक्टर 22 डी के लिए 9 प्लॉट में निकाले जाएंगे। इन प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख 20 जनवरी 2025 तय की गई है।
ये भी पढ़ें: 10 दिनों में प्लॉट अपने नाम करने का खास मौका! आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन
ये प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास विकास में तेजी लाने के लिए निकाले गए हैं। जिनका साइज 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्ग मीटर तक का रखा गया है। वहीं, सेक्टर 17 में 11,513.72 वर्ग मीटर से 24,282 वर्ग मीटर तक के प्लॉट हैं। सेक्टर 18 में प्लॉट 16,188 वर्ग मीटर, सेक्टर 22 डी में 20,235 वर्गमीटर से 89,034 वर्ग मीटर के प्लॉट खरीद सकते हैं।
27 दिसंबर को लकी ड्रॉ का आयोजन
YEIDA की दूसरी स्कीम जिसमें 451 प्लॉट निकाले गए। इस स्कीम के तहत अब आवेदन नहीं किए जा रहे हैं। अब इन प्लॉट के लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। 27 दिसंबर 2024 को आवेदकों को प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लकी ड्रॉ में सभी आवेदकों के नाम की एक पर्ची निकाली जाएगी। जिसका नाम आता जाएगा उसको प्लॉट मिलते जाएंगे। यीडा ने यह सभी प्लॉट नोएडा सेक्टर-24 ए में निकाले हैं, जो 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर के हैं।
इन सभी योजनाओं को जेवर एयरपोर्ट के पास लाया गया है। क्योंकि अगले साल की शुरुआत में ही एयरपोर्ट का काम पूरा होने की संभावना है। ऐसे में यहां पर तेजी से विकास के लिए प्राधिकरण कई योजनाएं लेकर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
1 hr agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
3 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
7 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
8 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
23 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines