YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा में इन दिनों जेवर एयरपोर्ट की काफी चर्चा हो रही है। इसके आसपास कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे पूरे इलाके में विकास को तेजी मिल सके। हाल ही में यीडा ने दो योजनाएं निकाली जिसमें अफोर्डेबल प्राइस में प्लॉट दिए जा रहे हैं। पहली स्कीम जिसमें 451 प्लॉट निकाले गए तो दूसरी में 20 प्लॉट के लिए नीलामी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि 451 प्लॉट वाली स्कीम के लिए आवेदन खत्म हो गए हैं, जिसके लिए ड्रॉ का आयोजन किया जाना बाकी है। 20 प्लॉट वाली स्कीम में आवेदन 18 दिसंबर 2024 तक कर सकते हैं।
451 प्लॉट स्कीम
YEIDA ने नोएडा सेक्टर-24 ए के लिए यह सभी प्लॉट निकाले हैं। जिसके लिए आवेदन पिछले महीने ही खत्म कर दिए गए। अभी इसके आवेदकों को प्लॉट आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तारीख 27 दिसंबर 2024 रखी गई है। इसमें जिन लोगों ने आवेदन किया है उनके नाम की पर्ची निकाली जाएगी। जिसका नाम पर्ची में आएगा उसको प्लॉट दे दिया जाएगा। यह प्लॉट्स 120 वर्ग मीटर, 162 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 250 वर्ग मीटर और 260 वर्ग मीटर के होंगे।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: नोएडा वासी याद कर लें दिसंबर की ये तारीख! अब सस्ते प्लॉट के लिए निकलेगा ड्रॉ
20 प्लॉट के लिए आवेदन
यीडा की दूसरी स्कीम 20 प्लॉट वाली है, जो नोएडा सेक्टर- 17, 18 और 22डी में निकाले गए हैं। इसमें आवेदन केवल 18 दिसंबर 2024 तक किया जा सकता है। सेक्टर17, 18 और 22डी में सभी प्लॉट्स की संख्या अलग-अलग रखी गई है। जिसमें सेक्टर 17 के लिए 6 प्लॉट, सेक्टर 18 के लिए 5 प्लॉट और सेक्टर 22डी के लिए 9 प्लॉट में दिए जाएंगे। इस योजना में प्लॉट आवंटन के लिए ई-नीलामी की जाएगी, जिसके लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख रखी गई है।
यीडा के इन 20 प्लॉट का साइज 451 प्लॉट से अलग रहेगा। इसमें 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 89,034 वर्गमीटर तक के प्लॉट रहेंगे। सेक्टर 17 में 11,513.72 वर्गमीटर से लेकर 24,282 वर्गमीटर, सेक्टर 18 में प्लॉट 16,188 वर्गमीटर और सेक्टर 22डी में 20,235 वर्गमीटर से 89,034 वर्गमीटर के प्लॉट दिए जा रहे हैं। अगर आपने भी इन स्कीम्स में अप्लाई किया है या करना चाहते हैं तो यीडा की ऑफिशियल साइट पर लेटेस्ट जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: YEIDA Plot Scheme 2024: 10 दिनों में प्लॉट अपने नाम करने का खास मौका! आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
2 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
17 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines