YEIDA Housing Scheme 2024: YEIDA ने एक नई हाउसिंग स्कीम निकाली है, जिसको Built-Up Housing Scheme- Choose Your Own House नाम दिया है। पहले आओ पहले पाओ की इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना में फ्लैट जिस सोसाइटी बने हैं उसमें कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इस आवास योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं, लोगों ने इसमें काफी रुचि भी दिखाई। अगर आप भी किफायती दरों में फ्लैट लेना चाहते हैं तो इसमें अभी भी अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है YEIDA की स्कीम?
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने 19 सितंबर 2024 को 1200 से अधिक फ्लैटों के लिए योजना शुरू की है। यह योजना उन लोगों के लिए एक अवसर है जो अपने घर का सपना देखते हैं। YEIDA ने इस योजना का कोड BHS 10/ 2024 रखा है।
ये भी पढ़ें: YEIDA ने जारी की लॉटरी की लिस्ट, यहां देखें अपने प्लॉट की जानकारी
किफायती दरों में फ्लैट
शहरों में जमीन और घरों की बढ़ती कीमत को देखते हुए यह योजना शुरू की गई। यह योजना यमुना एक्सप्रेसवे के साथ एक रणनीतिक स्थान पर फ्लैटों की पेशकश करते हुए किफायती आवास और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। आवास योजना के तहत फ्लैट बुक करना चाहते हैं तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन के 600 रुपये जमा करने होंगे। ये सभी फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे हैं।
कितनी है फ्लैटों की कीमत?
सेक्टर 22 डी में प्राधिकरण ने 29.76 वर्ग मीटर 1 BHK, 54.75 वर्गमीटर के 1 BHK चार मंजिला व 99.86 वर्ग मीटर के 2 BHK के 16 मंजिला फ्लैट बनाए गए हैं। इन फ्लैटों की कीमत अलग-अलग रखी गई है। सितंबर से इसमें आवेदन किए जा रहे हैं। 1 बीएचके ग्राउंड फ्लोर 23.37 लाख, पहला, दूसरा और तीसरा फ्लोर 20.72 लाख रुपये। वहीं, 36.97 वर्ग मीटर वाले 1 BHK की कीमत 33.05 लाख और पहला, दूसरा और तीसरा फ्लोर 33.05 लाख में दिया जा रहा है। 2 BHK की बात करें तो 64.72 वर्ग मीटर वाले ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट की कीमत 45.09 लाख रुपये है। पहला, दूसरा और तीसरा फ्लोर भी 45.09 लाख रुपये में ही दिया जा रहा है। आखिरी तारीख खत्म होने से पहले आप भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
क्या मिलेंगी सुविधाएं?
योजना के तहत कार पार्किंग का भी ऑप्शन मिल रहा है। जिसमें आवेदन करने का विकल्प है, लेकिन इसके लिए 1,00,000/- रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा YEIDA तारीख से 2 साल तक कॉम्प्लेक्स का रखरखाव करेगा। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन बनाकर कॉम्प्लेक्स का रखरखाव किया जाएगा। हर आवंटी को एसोसिएशन का हिस्सा बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! YEIDA Plot Scheme का निकला ड्रा, जानें किसकी लगी लॉटरी?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
6 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
8 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
12 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
13 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
14 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
14 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines