Noida Airport के पास मिल रहे सस्ते फ्लैट! आखिरी तरीख से पहले कर लें बुकिंग

YEIDA Housing Scheme 2024: यमुना प्राधिकरण किफायती कीमत पर कई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करता है। हाल ही में यीडा की प्लॉट स्कीम जोकि जेवर एयरपोर्ट के नजदीक थी, वह काफी सफल रही। अभी एयरपोर्ट के पास फ्लैट खरीदने का मौका है।

YEIDA Housing Scheme 2024

YEIDA Housing Scheme 2024: नोएडा का जेवर एयरपोर्ट इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अलगे साल से इस एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। इसी के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने फ्लैट की स्कीम लॉन्च की है। अगर आप भी जेवर एयरपोर्ट के पास खुद का फ्लैट खरीदना चाहते हैं, वह भी किफायती दामों पर तो यीडा इसका एक सुनहरा मौका दे रहा है। फ्लैट खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है। ये फ्लैट बोली प्रक्रिया के जरिए दिए जाएंगे। इनकी कीमत 22 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच है।

23 लाख से 45 लाख रुपये का फ्लैट

YEIDA की इस स्कीम के तहत 1BHK और 2BHK फ्लैट निकाले गए हैं। जो सेक्टर 22D हैं, इसकी जेवर एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर है। फ्लैट के साइज की बात करें तो 1BHK फ्लैट्स 29.76 वर्ग मीटर का होगा। वहीं, 1BHK चार मंजिल फ्लैट्स का 54.75 वर्ग मीटर रहेगा। इसके अलावा 2BHK 16-मंजिल फ्लैट्स का 99.86 वर्ग मीटर का होगा। हालांकि ज्यादातर फ्लैट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इसमें अभी कुल 1239 फ्लैट ही बचे हैं। फ्लैटों की कीमत फ्लैट के आकार के हिसाब से रखी गई है। जो 23.37 लाख रुपये से 45.90 लाख रुपये के बीच तय की गई है।

पहले आओ पहले पाओ

आपको बता दें कि YEIDA ने 19 सितंबर से फ्लैटों के लिए आवेदन शुरू किए थे। जो भी इच्छुक लोग हैं उनके पास आवेदन का 31 मार्च 2025 तक का समय है। फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। इसके लिए जिसका आवेदन पहले मिलेगा उसको फ्लैट मिलने के चांस भी ज्यादा हैं। इसके अलावा आवेदन की भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। फ्लैट की बुकिंग के लिए फ्लैट की कुल कीमत का केवल 10 फीसदी रकम जमा करनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

जो भी लोग इस स्कीम में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 600 शुल्क देना होगा, जोकि वापस नहीं किया जाएगा। इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए सबसे जरूरी आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रहे कि इसमें वह लोग आवेदन नहीं कर सकते जिनके पास पहले से यीडा से कोई फ्लैट या प्लॉट नहीं खरीदा हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ