दिल्ली वाले उठाएंगे श्रीनगर की बर्फबारी का लुत्फ! नए साल पर भारतीय रेलवे देने जा रहा तोहफा

Delhi-Srinagar Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने रियासी और कटरा के बीच उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना के आखिरी 17 किलोमीटर हिस्से का उद्घाटन करेंगे।

Delhi to Srinagar Vande Bharat
विज्ञापन

Delhi-Srinagar Train: 2025 का नया साल कश्मीर के दीदार को और आसान बना देगा। भारतीय रेलवे जल्द ही कटरा से श्रीनगर के बीच एक नई ट्रेन सर्विस शुरू करने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना में टी-1 सुरंग का काम किया जा चुका है, जिससे दिल्ली से श्रीनगर तक सीधा रास्ता खुल गया है। रेलवे का लक्ष्य दिसंबर 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर जनवरी 2025 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करना है। रिपबल्कि डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा और भी सहज होगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितंबर 2024 में इसका अनावरण किया था। इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निर्माण BEML द्वारा किया जा रहा है। इसकी कुल लागत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन

जनवरी 2025 से होगी शुरू

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दिल्ली और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के बीच पहली सीधी ट्रेन जनवरी 2025 में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत की रेलवे कनेक्टिविटी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगी। नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वंदे भारत ट्रेन का तीसरा संस्करण होगी। इससे 800 किलोमीटर का सफर करीब 13 घंटे से भी कम में तय किया जा सकेगा।

दिल्ली वाले ले सकेंगे बर्फबारी का आनंद

सर्दियों में दिल्ली का पॉल्यूशन इतना अधिक बढ़ जाता है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत होता है। ऐसे में रेलवे उनको इस सीजन में सफेद वादियों में जाने का मौका देगा। इस ट्रेन के शुरू होने से सफर का समय कम होगा। रात में ट्रेन में बैठें और सो जाएं, सुबह आपकी आंख श्रीनगर में खुलेगी। दिल्ली से श्रीनगर के लिए ये सफर शाम 7 बजे शुरू होगा और अगले दिन 8 बजे तक ट्रेन श्रीनगर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

इसमें पूरे सफर में ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल में रुकेगी। अंतिम 17 किलोमीटर लंबा हिस्सा अभी बनना बाकी है। इसमें चार स्टेशन और 3.2 किलोमीटर लंबी टी-33 सुरंग शामिल है। पूरा होने के करीब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 दिसंबर तक इसका ट्रायल शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा सफर का किराया अलग अलग रखा जाएगा, जिसमें सी 3 टियर (3ए) के लिए 2,000 रुपये, एसी 2 टियर (2ए) के लिए 2,500 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास (1ए) के लिए 3000 रुपये तक का किराया होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ