YEIDA Hotel Scheme 2024: नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस पास विकास तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें पहले से फ्लैट्स और प्लॉट्स की कई स्कीम चलाई जा रही हैं। अब यीडा होटल बनाने के लिए जमीन की नई स्कीम लेकर आया है। जिसको आज लॉन्च किया जाएगा। 12 होटल की ये स्कीम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लॉन्च की जाएगी। जो लोग इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं वह अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है होटल स्कीम?
यमुना प्राधिकरण जो स्कीम लेकर आया है वह 12 होटल के लिए होगी। ये सभी होटल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा सेक्टर-28 और सेक्टर-29 में जमीन दी जाएगी। एयरपोर्ट् शुरू होने के बाद यहां पर इन होटलों का महत्व बढ़ जाएगा। क्योंकि इससे होटलों में रुकने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें: Noida Airport के पास मिल रहे सस्ते फ्लैट! आखिरी तरीख से पहले कर लें बुकिंग
किस साइज के होंगे होटल?
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस स्कीम 12 होटलों को बनाने के लिए जमीन दी जाएगी। जिनमें 2 का साइज 4,000 वर्ग मीटर रहेगा और 5 होटल का साइज 3,400 वर्ग मीटर होगा। इसके अलावा एक होटल 6,200 वर्ग मीटर का रहेगा। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा बड़े साइज के होटल के लिए प्लॉट सेक्टर-28 में दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ये सभी होटल 5 और 7 स्टार होंगे। अधिक जानकारी के लिए यीडा की ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं।
एयरपोर्ट के पास यीडा की पहले से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें 541 प्लॉट के लिए ड्रा का आयोजन होगा। इसके लिए 27 दिसंबर 2024 की तारीख तय की गई है। नोएडा एयरपोर्ट के पास एक आधुनिक सिटी बसाई जा रही है। इससे वहां पर बिजनेस के कई अवसर पैदा होंगे। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इससे आर्थिक तैर पर भी मजबूती आएगी। इसीलिए यूपी सरकार इस क्षेत्र को तेजी से बसा रही है।
ये भी पढ़ें: Noida Airport के पास आज ही खरीदें जमीन, 5 साल में दाम डबल, यीडा की स्कीमें देखें
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 hr agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 hr ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines