Wrong Traffic Challan Rules: सड़क पर जब हम वाहन लेकर निकलते हैं चाहे वो दोपहिया हो, तिपहिया या फिर चार पहिया, उससे जुड़े सभी दस्तावेजों का हमारे साथ होना जरूरी होता है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी हर चालक के लिए जरूरी होता है, लेकिन तब क्या करें जब सारे नियम-कायदे अपनाने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट दे?
सरल भाषा में कहें तो गलत ट्रैफिक चालान कटने पर आप क्या करते हैं? शायद इसका जवाब ये ही होगा कि आप इसकी शिकायत करना पसंद करेंगे। अगर हां, तो आप बिल्कुल सही हैं क्योंकि गलत ट्रैफिक चालान (Wrong Traffic Challan) कटने पर आप शिकायत करने के हकदार होते हैं।
आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप गलत चालान कटने पर शिकायत (Wrong Traffic Challan Complaint) कर सकते हैं। आइए शिकायत दर्ज करने का तरीका जानते हैं।
Wrong Traffic Challan Complain Process in Hindi
गलत ट्रैफिक चालान कटने पर शिकायत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। शिकायत करने के लिए आप echallan.parivahan.gov.in पर जा सकते हैं। यहां पर आपको लॉगिन करने के बाद गलत ट्रैफिक चालान कटने की शिकायत करने का ऑप्शन मिलेगा। आप वीडियो के जरिए इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जान सकते हैं।
How to Track E-Challan Complaint Status in Hindi
- सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in/gsticket/ वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद परिवाह की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-चालान का ऑप्शन मिलेगा।
- यहां से आप टिकट स्टेटस के ऑप्शन पर जा सकते हैं।
- अब अपना e-ticket या e-challan का शिकायत नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद captcha कोड एंटर करें और फिर स्टेटस चेक पर क्लिक करें।
- इस तरह से आप अपनी शिकायत का स्टेटस देखकर लेटेस्ट अपडेट का पता कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- कैसे Reprint होगा PAN Card?
ये भी पढ़ें- Zero Balance Account खुलवाना सही या नहीं?
संबंधित खबरें
सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे ₹500, बिना लोकल एड्रेस प्रूफ के नया कनेक्शन
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी? क्या है नेटवर्थ
6 hrs agoनवी मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुआ TajSATS का फ्लाइट किचन, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoभूटान में अदाणी पावर का बड़ा दांव, 770MW प्रोजेक्ट के लिए साइन हुआ एग्रीमे
9 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
11 hrs ago12A बताकर बेचा और निकल गया 13वां फ्लोर! जानें RERA के नए नियम
11 hrs agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoUIDAI ने बदले आधार में नाम सुधार के नियम, अब जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines