Indian Liquor Brands: एक जमाना था जब भारत में विदेशी शराब ज्यादा पसंद की जाती थी और लोकल ब्रांड अपनों की अनदेखी का सामना करते थे। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह पलट गई है। भारत में बनने वाली शराब की न केवल घरेलू खपत बढ़ी है, बल्कि विदेशों में भी उसके चाहने वालों की लंबी-चौड़ी फौज है। भारत के कई ब्रांड विदेशों में धूम मचा रहे हैं। इस बीच भारतीय व्हिस्की ब्रांड्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है। वर्ल्ड व्हिस्की अवॉर्ड्स 2025 में हमारी कंपनियों ने कई पुरस्कार जीते हैं।
अब होगा बड़ा मुकाबला
वर्ल्ड व्हिस्की अवॉर्ड्स 2025 रेस्ट ऑफ वर्ल्ड (RoW) विजेताओं की घोषणा हाल ही में की गई है। कई भारतीय ब्रांड्स ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किए हैं। RoW विजेता अब वैश्विक प्रतियोगिता में आगे बढ़ गए हैं, जहां उनका मुकाबला फ्रांस, स्कॉटलैंड, यूएसए और आयरलैंड के विजेताओं से होगा। इसके फाइनल रिजल्ट की घोषणा मार्च में होने वाले ग्लोबल डिनर में की जाएगी।
इन्होंने दिखाया जलवा
भारत की अमृत पीटेड सिंगल माल्ट कास्क स्ट्रेंथ (62.8%) को सिंगल माल्ट – नो एज स्टेटमेंट कैटेगरी में गोल्ड मेडल मिला है। इसी कैटेगरी में अमृत बघीरा (46%), अमृत फ्यूजन सिंगल माल्ट (50%), अमृत सिंगल माल्ट (46%), अमृत सिंगल माल्ट कास्क स्ट्रेंथ (61.8%) को सिल्वर मेडल और अमृत राई माल्ट (50%) को राई श्रेणी – नो एज स्टेटमेंट श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
यह भी पढ़ें – Robert T Kiyosaki: सही साबित हुई भविष्यवाणी ‘मार्केट में सबकुछ हो गया सस्ता’, अब कहां लगाएं पैसा?
Indri ने छोड़ी छाप
व्हिस्की ब्रांड इंद्री (Indri) की बात करें, तो इंद्री रिफिल ओलोरोसो शेरी कास्क सिंगल कास्क 03 (58.5%) ने सिंगल कास्क सिंगल माल्ट – नो एज स्टेटमेंट कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया है। इसी तरह, इंद्री एक्स सौतेर्न वाइन कास्क सिंगल कास्क 47050 (58.5%) को सिल्वर मेडल मिला है। इंद्री गेम ऑफ थ्रोन्स: हाउस ऑफ द ड्रैगन एडिशन ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। जबकि इंद्री 2024 दिवाली कलेक्टर एडिशन (58.5%) स्मॉल बैच सिंगल माल्ट – नो एज स्टेटमेंट कैटेगरी में सिल्वर और इंद्री फाउंडर्स रिजर्व वाइन कास्क 11 साल पुराना (58.5%) को सिंगल माल्ट – 12 साल और उससे कम की कैटगरी में विजेता घोषित किया गया है।
इन्हें भी मिले अवॉर्ड
इसके अलावा, लेगेसी प्रीमियम ब्लेंडेड व्हिस्की (42.8%) ने ब्लेंडेड – नो एज स्टेटमेंट कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया है। इसी कैटेगरी में स्टर्लिंग रिजर्व B10 प्रीमियम ब्लेंडेड (42.8%) और रूलेट अनपीटेड प्रीमियम (42.8%) को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। जबकि DOAAB इंडिया क्राफ्ट व्हिस्की सिक्स ब्लाइंड मेन एंड द एलीफेंट (42.8%), मरुधम सिंगल माल्ट्स ऑफ इंडिया (46%) और पॉल जॉन सिंगल माल्ट व्हिस्की मदीरा (48%) ने सिंगल माल्ट – नो एज स्टेटमेंट श्रेणी में ब्रॉन्ज हासिल किया है।
इसलिए है बड़ी बात
वर्ल्ड व्हिस्की अवॉर्ड्स 2007 से आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर बेहतरीन व्हिस्की ब्रांड्स को पहचानना और सम्मानित करना है। ये पुरस्कार वर्ल्ड ड्रिंक्स अवॉर्ड्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अनुभवी जज ब्लाइंड टेस्टिंग प्रक्रिया के तहत सबसे बेहतर व्हिस्की का चयन करते हैं। ऐसे में वर्ल्ड व्हिस्की अवॉर्ड्स में भारतीय बांड्स का बेहतरीन प्रदर्शन पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे इंडियन ब्रांड्स का वैश्विक स्तर पर रुतबा और बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
4 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
8 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
8 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
9 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
15 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines