Winter Shopping: नवंबर का महीना शुरू होते ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। फिर लोग अपने घरों से शॉपिंग के लिए निकलते हैं, ऐसे में उनको किफायती बाजारों की तलाश होती है। शादी पर बहुत खर्च होता है कई बार लोग शादी में गोल्ड नहीं खरीद पाते हैं, इसके लिए दूसरे कई ऑप्शन दिल्ली के बाजारों में मौजूद हैं। आज हम ऐसे बाजार लेकर आए हैं जहां पर गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी खरीद सकते हैं, वो भी एकदम दुबई वाले डिजाइन की।
1- लाजपत नगर मार्केट
कई बार आप शादियों में महिलाओं को बड़े बड़े नेकलेस पहले देखते हैं, जरूरी नहीं कि वह सब असली हों। ऐसे ही गोल्ड के डिजाइन में आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक कलेक्शन मौजूद है। लाजपत नगर मार्केट में कई ऐसी दुकानें मिल जाएंगी, जहां से आप शादी के लिए गोल्ड की तरह दिखने वाला पूरा सेट खरीद सकते हैं। यहां पर सेट के हिसाब से प्राइस तय किया जाता है। अगर बड़ा चौकर सेट खरीदना है तो उसका 5 हजार तक रेट हो सकता है। वहीं, छोटी ज्वेलरी की कीमत 1 हजार से शुरू हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली में सस्ते blanket के 5 मार्केट, जहां किलो के भाव से ‘लुट’ जाते हैं कंबल
2- चांदनी चौक मार्केट
आज कल दुबई के डिजाइन वाली ज्वेलरी काफी चलन में है। दुबई स्टाइल वाली भरे हुए डिजाइन की ज्वेलरी लेनी है तो उसके लिए चांदनी चौक मार्केट सबसे अच्छी है। यहां पर कई ऐसी दुकानें हैं जहां पर बड़े-बड़े डिजाइन वाली ज्वेलरी मिल जाती है। यहां पर आप इयररिंग्स से लेकर पूरा सेट खरीद सकते हैं। इयररिंग्स की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है, जो पूरे सेट के साथ 3 से 4 हजार तक हो सकती है।
Gold Plated Jewellery
3- सदर बाजार मार्केट
दिल्ली के सदर बाजार में कपड़ों के साथ-साथ अच्छी ज्वेलरी भी मिलती है। यहां पर शादी के लिए शॉपिंग करके काफी रुपये बचाए जा सकते हैं। क्योंकि इस बाजार में आपको मोलभाव का भी ऑप्शन मिल जाता है। अगर ज्वेलरी के रेट आपको ज्यादा लग रहे हैं तो उसको कम कराया जा सकता है। कई ऐसे दुकानदार होते हैं जो 5 हजार का दुल्हन का गोल्ड सेट देते हैं, लेकिन ग्राहक को वह एक ऑफर देते हैं। इस ऑफर में ग्राहक कभी भी खरीदा हुआ सेट आधी कीमत में वापस कर सकते हैं।
इन मार्केट में दुबई के डिजाइन के साथ-साथ डायमंड स्टाइल में भी ज्वेलरी मिल जाती है। जिसपर जिसको आप किराए पर भी ले सकते हैं। इसके अलावा आधी कीमत पर ज्वेलरी को वापस लेने वाली स्कीम ज्यादातर दुकानदार रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
14 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
19 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
21 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
22 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
23 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines