Winter Shopping: दिल्ली में सस्ते blanket के 5 मार्केट, जहां किलो के भाव से 'लुट' जाते हैं कंबल

Winter Shopping: दिल्ली में सर्दियां आते ही कंबल और रजाई की मांग में भी तेजी आ जाती है। अगर आप सस्ते और अच्छे कंबल खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के कुछ मशहूर बाजार में आप जा सकते हैं। आइए इन बाजारों के बारे में जानते हैं।

Winter Shopping

Photo Credit- Freepik

विज्ञापन

Winter Shopping: सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली में गर्म कपड़ों और कंबलों की खरीदारी शुरू हो जाती है। दिल्ली में जरूरत के सामान के लिए अलग-अलग खास बाजार बनाए गए हैं। इन बाजारों से आप एक जोड़ी चीज से लेकर थोक में खरीदारी कर सकते हैं। अगर सर्दियों की शॉपिंग करने की सोच रहे हैं और साथ में पैसे भी बचाने हैं, तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के ऐसे बाजारों के बारे में जहां पर सस्ते में सर्दियों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां कई ऐसे मार्केट्स हैं, जहां कंबल किलो के भाव में मिलते हैं। इन बाजारों में सस्ते और टिकाऊ क्वालिटी के कंबल थोक और खुदरा दोनों में आसानी से मिल जाते हैं। हम आपको दिल्ली की उन 5 खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर इस सर्दी सस्ते और अच्छे कंबल खरीद सकते हैं।

1- सीलमपुर बाजार

सर्दियां आते ही सोशल मीडिया पर सीलमपुर बाजार के कई वीडियो सामने आने लगते हैं। यहां पर आपको एक से एक थोक के भाव में कंबल मिल जाते हैं। दिल्ली के सीलमपुर का बाजार वैसे तो सस्ते कपड़ों और घरेलू सामान के लिए जाना जाता है। लेकिन सर्दियों में यहां पर कंबल का एक खास बाजार लगता है। जहां पर किलो के भाव से कंबल बेचे जाते हैं। यहां पर सर्दियों के कंबल, रजाई, और बेडशीट थोक और खुदरा में खरीद सकते हैं, जिनकी शुरुआत 200 रुपये से हो जाती है। इस बाजार के लिए कहा जाता है कि यहां पर सुबह के समय खरीदारी करना सबसे सही रहती है, क्योंकि दिन बीतने के साथ बाजार में भीड़ बढ़ जाती है।

विज्ञापन

2- सदर बाजार

दिल्ली के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक सदर बाजार है, जहां पर कंबल और रजाई कम कीमत पर मिल जाती हैं। यहां पर आपको हर डिजाइन और हर क्वालिटी के कंबल मिल जाते हैं। इस बाजार में क्वालिटी के हिसाब से रेट तय किए जाते हैं। जिनकी कीमत 150 से 1000 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा थोक में खरीदने पर यहां अच्छी छूट भी मिल जाती है।

3- गांधी नगर बाजार

कंबल की खरीदारी करने के लिए तीसरा नाम आता है, गांधी नगर मार्केट का, जो कपड़ों का थोक बाजार है। इस बाजार की खासियत ये है कि यहां से बहुत से कपड़ा व्यापारी कंबल खरीदते हैं। ये मार्केट थोक दाम, खासकर ऊनी और सूती कंबलों के लिए फैमस है। गांधी नगर 250 में 800 रुपये की कीमत में अच्छे कंबल मिल जाते हैं। इस बाजार में आप दाम कम करवाने के लिए मोलभाव भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

4- लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट में कंबल काफी किफायती दामों पर मिल जाते हैं। हालांकि यहां पर महंगे कंबल भी मिलते हैं। जिसमें कई ब्रांड भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 2,500 से 5,000 तक हो सकती है। वहीं, नॉर्मल कंबल 400 से 800 रुपये से शुरू हो जाते हैं।

5- करोल बाग

सस्ते और अच्छे कंबल के मार्केट में आखिरी नाम करोल बाग का आता है। यह बाजार थोड़ा प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाना जाता है। जहां पर ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड कंबल दोनों ही मिल जाते हैं। यहां पर कंबल की शुरुआत 500 से 2000 हजार के बीच हो सकती है। अगर थोड़ा महंगा और लंबे समय तक चलने वाला कंबल चाहते हैं, तो ऐसे कंबलों के लिए यह बाजार सबसे सही ऑप्शन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ