Winter Shopping: दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जहां पर सीजन के हिसाब से चीजें खरीदी जा सकती हैं। उसमें चाहें कपड़े हों, घर सजाने का सामान हो या फिर खाने पीने का सामान हो। यहां पर हर तरह का सामान मिल जाएगा। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, अगर इस दौरान ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी कई खास बाजार हैं जहां पर किफायती दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं। इसमें सबसे पहला नाम खारी बावली बाजार का आता है, जहां पर थोक के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं।
1- खारी बावली बाजार
दिल्ली-NCR में ड्राई फ्रूट्स के लिए सबसे बड़ा बाजार खारी बावली बाजार को ही कहा जाता है। सर्दियों के दौरान ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए के लिए यह सबसे अच्छा बाजार माना जाता है। यहां पर अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स किफायती दामों में मिल जाते हैं। यहां पर आप 100 रुपये से लेकर 2 हजार तक की कीमत के ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। यहां बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स थोक में खरीदने पर काफी सस्ते पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली-NCR की 5 सबसे सस्ती मार्केट, 50 रुपये में खरीदें सर्दियों के कपडे़
2- सदर बाजार
दिल्ली का सदर बाजार भी थोक के सामान के लिए जाना जाता है। यहां बाकी सामान के साथ ड्राई फ्रूट्स भी किफायती दाम में मिल जाते हैं। हालांकि यहां पर ड्राई फ्रूट्स की शॉपिंग थोक में करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि यहां से ज्यादातर व्यापारी ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं। अगर आप बड़ी मात्रा में खरीदारी करना चाहते हैं तो उससे यहां पर काफी रुपये बचाए जा सकते हैं।
Photo Credit- Meta AI
3- चांदनी चौक
चांदनी चौक एक बहुत बड़ा मार्केट है। जिसमें कपड़ों के अलावा ड्राई फ्रूट्स के लिए भी कई बड़ी दुकानें हैं, जहां पर कम दाम में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक का इलाका मसालों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर दुकानों के हिसाब से रेट तय होते हैं, जिनके सामान की क्वालिटी में भी अंतर हो सकता है। इस बाजार में भी थोक और रिटेल के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं।
4- तिलक नगर
सस्ते ड्राई फ्रूट्स के बाजार में चौथा नाम आता है तिलक नगर बाजार का। यहां पर हर तरह की क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं। वेस्ट दिल्ली का यह बाजार स्थानीय दुकानों और थोक विक्रेताओं के लिए जाना जाता है। यहां अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स उचित दामों में मिलते हैं। इस बाजार में 600 से 1000 रुपये प्रति किलो (क्वालिटी के हिसाब से) से शुरू हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Winter Shopping: दिल्ली में सस्ते blanket के 5 मार्केट, जहां किलो के भाव से ‘लुट’ जाते हैं कंबल
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
2 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
5 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
6 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
7 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
14 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
16 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
18 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines