Winter Shopping: दिल्ली में यहां मिलेंगे सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स, दाम सुनकर लगेगा शॉक!

Winter Shopping: देश में सर्दियों का मौसम आ गया है। ऐसे में लोग अब बहुत से ड्राई फ्रूट्स की शॉपिंग भी करेंगे। क्योंकि इस सीजन में ड्राई फ्रूट्स की खपत बढ़ जाती है। आज आपको बताएंगे ऐसे बाजारों के बारे में जहां पर सस्ते में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं।

Winter Shopping

Winter Shopping: दिल्ली में ऐसे कई बाजार हैं जहां पर सीजन के हिसाब से चीजें खरीदी जा सकती हैं। उसमें चाहें कपड़े हों, घर सजाने का सामान हो या फिर खाने पीने का सामान हो। यहां पर हर तरह का सामान मिल जाएगा। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, अगर इस दौरान ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी कई खास बाजार हैं जहां पर किफायती दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं। इसमें सबसे पहला नाम खारी बावली बाजार का आता है, जहां पर थोक के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

1- खारी बावली बाजार

दिल्ली-NCR में ड्राई फ्रूट्स के लिए सबसे बड़ा बाजार खारी बावली बाजार को ही कहा जाता है। सर्दियों के दौरान ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए के लिए यह सबसे अच्छा बाजार माना जाता है। यहां पर अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स किफायती दामों में मिल जाते हैं। यहां पर आप 100 रुपये से लेकर 2 हजार तक की कीमत के ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं।  यहां बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स थोक में खरीदने पर काफी सस्ते पड़ते हैं।

विज्ञापन

2- सदर बाजार

दिल्ली का सदर बाजार भी थोक के सामान के लिए जाना जाता है। यहां बाकी सामान के साथ ड्राई फ्रूट्स भी किफायती दाम में मिल जाते हैं। हालांकि यहां पर ड्राई फ्रूट्स की शॉपिंग थोक में करने के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि यहां से ज्यादातर व्यापारी ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं। अगर आप बड़ी मात्रा में खरीदारी करना चाहते हैं तो उससे यहां पर काफी रुपये बचाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Shopping

Photo Credit- Meta AI

3- चांदनी चौक

चांदनी चौक एक बहुत बड़ा मार्केट है। जिसमें कपड़ों के अलावा ड्राई फ्रूट्स के लिए भी कई बड़ी दुकानें हैं, जहां पर कम दाम में ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक का इलाका मसालों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां पर दुकानों के हिसाब से रेट तय होते हैं, जिनके सामान की क्वालिटी में भी अंतर हो सकता है। इस बाजार में भी थोक और रिटेल के भाव में ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन

4- तिलक नगर

सस्ते ड्राई फ्रूट्स के बाजार में चौथा नाम आता है तिलक नगर बाजार का। यहां पर हर तरह की क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं। वेस्ट दिल्ली का यह बाजार स्थानीय दुकानों और थोक विक्रेताओं के लिए जाना जाता है। यहां अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स उचित दामों में मिलते हैं। इस बाजार में 600 से 1000 रुपये प्रति किलो (क्वालिटी के हिसाब से) से शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ