पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी? हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा हिंट, जानिए क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है, लेकिन ईंधन इंडस्ट्री में उस समय खलबली मच गई. जब मिडिल ईस्ट में शांति के बाद भारत की निजी पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की कटौती की.

diesel prices

ईरान के खिलाफ अमेरिकी और इजरायली हमलों और पलटवार के बीच मिडिल ईस्ट में उपजे संकट के बीच दुनियाभर के कई देशों में ईंधन संकट पैदा हो गया था. इस संकट से भारत भी अछूता नहीं रहा और एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार को इजाफा करना पड़ा. कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये से भी अधिक कीमत पर बिक रहा है, लेकिन ईंधन इंडस्ट्री में उस समय खलबली मच गई. जब मिडिल ईस्ट में शांति के बाद भारत की निजी पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की कटौती की.

विज्ञापन
विज्ञापन

हरदीप सिंह पुरी ने क्या कहा?

निजी कंपनी की इस कटौती के बाद अब देश के नागरिकों की नजर सरकारी कंपनियों पर टिकी हुई है, लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती होगी. नागरिकों की उम्मीद उस समय और बढ़ गई जब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू ईंधन की दरों में कमी तभी दिखाई दे सकती है जब कच्चे तेल की कीमतें वर्तमान स्थिति की तरह स्थिर रहेंगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकिया में 2 से 3 महीने तक का समय लग सकता है.

महंगे स्टॉक का तेल बेच रही कंपनियां

हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ऐसे समय पर पेट्रोल, डीजल और LPG को लागत से कम दाम पर बेचा, जिससे 30 जून तक कुल मिलाकर लगभग 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे कहा कि वर्तमान में जो कच्चा तेल प्रोसेसिंग में है, वह स्टॉक है जिसे कंपनियों ने दो महीने पहले खरीदा था, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची थीं. उन्होंने कहा, ‘हम आज वही कच्चा तेल इस्तेमाल कर रहे हैं जो हमने दो महीने पहले खरीदा था. अगर यह गिरावट 2–3 महीने तक जारी रहती है तो हम रिजल्ट देखेंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ