New EPF Rule: पीएफ खाते में हैं ₹10 लाख? अब आसानी से निकाल सकेंगे ₹7.5 लाख, सरकार ने जारी किया नया नियम

नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है! कर्मचारियों की सुविधा के लिए भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ निकासी (PF Withdrawal) के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब आप अपने पीएफ खाते से पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा रकम आसानी से निकाल सकेंगे। आइए जानते हैं सरकार के इस नए नियम के तहत आपको यह फायदा कैसे और कब मिलेगा...

New EPF Rule.jpg
1 / 8

अगर आप भी सैलरी क्लास हैं और आपकी जेब से हर महीने पीएफ कटता है, तो यह खबर सीधे आपके फायदे की है! सरकार ने पीएफ विड्रॉल के पुराने नियमों को पूरी तरह बदल दिया है। अब संकट के समय या किसी भी जरूरी काम के लिए आपको अपने ही पैसे के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना होगा। नए नियम के मुताबिक, अब आप अपने पीएफ बैलेंस का एक बड़ा हिस्सा निकाल सकते हैं—यानी ₹10 लाख के बैलेंस पर सीधे ₹7.5 लाख आपके हाथ में! सरकार का यह नया नियम क्या है और यह आपके बैंक खाते को कैसे मजबूत करेगा, चलिए आपको बताते हैं स्टेप-बाय-स्टेप...

विज्ञापन

सरकार ने नोटिफाई की नई EPF योजना; बदल गए निकासी के नियम

सरकार ने नोटिफाई की नई EPF योजना; बदल गए निकासी के नियम2 / 8

केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 2026 को नोटिफाई कर दिया है। 29 जून से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं।

विज्ञापन

25% का नया नियम क्या है?

25% का नया नियम क्या है?3 / 8

नए नियमों के मुताबिक, EPFO सदस्य अब अपने खाते से पूरी रकम नहीं निकाल पाएंगे। आंशिक निकासी के बाद भी खाते में कम से कम 25% 'एलिजिबल मेंबर बैलेंस' का सुरक्षित रहना जरूरी है। यह नियम कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के अंशदान पर लागू होगा।

₹10 लाख के बैलेंस का गणित

₹10 लाख के बैलेंस का गणित4 / 8

उदाहरण के तौर पर, यदि आपके PF खाते में ₹10 लाख हैं, तो नए नियम के तहत ₹2,50,000 (25%) खाते में ही छोड़ने होंगे। इसके बाद आप अधिकतम ₹7,50,000 तक की आंशिक निकासी कर सकेंगे।

विज्ञापन

सिर्फ 12 महीने की नौकरी पर भी मिलेगा पैसा

सिर्फ 12 महीने की नौकरी पर भी मिलेगा पैसा5 / 8

नई व्यवस्था के तहत अब केवल 12 महीने (1 वर्ष) की सेवा पूरी होने के बाद भी आंशिक निकासी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा विशेष परिस्थितियों में पैसे निकालने के लिए किसी अतिरिक्त स्पष्टीकरण (Explanation) की आवश्यकता नहीं होगी।

इन कामों के लिए निकाल सकेंगे PF का पैसा

इन कामों के लिए निकाल सकेंगे PF का पैसा6 / 8

नए नियमों के तहत मकान/फ्लैट खरीदने, प्लॉट लेने, होम लोन चुकाने या घर की मरम्मत के लिए आप पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, बीमारी, उच्च शिक्षा और विवाह जैसे जरूरी खर्चों के लिए पात्र राशि का 100% तक निकाला जा सकेगा।

विज्ञापन

सीधे UPI से आएगा PF का पैसा

सीधे UPI से आएगा PF का पैसा7 / 8

EPFO ने एक नई डिजिटल सुविधा का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है। अब भविष्य निधि (PF) का क्लेम सेटल होने पर राशि सीधे UPI के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

वॉट्सऐप पर मिलेगा PF बैलेंस

वॉट्सऐप पर मिलेगा PF बैलेंस8 / 8

EPFO अगले एक महीने में व्हाट्सऐप सेवा शुरू कर रहा है। सत्यापित नंबर पर "हेलो" भेजकर आप बैलेंस देख सकेंगे, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी ले सकेंगे और क्लेम स्टेटस भी ट्रैक कर पाएंगे। यह सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन