Credit Card For Senior Citizens : क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अलग अलग ऑफर निकालती रहती हैं। ये ऑफर्स कहीं न कहीं हमें लाभ भी देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश के बुजुर्गों के पास क्रेडिट कार्ड क्यों कम होते हैं? ये बात कई लोगों को हैरान करती है। अक्सर देखा जाता है कि बैंक बुजुर्गों को क्रेडिट कार्ड देने से कतराते हैं। इसकी वजहें हैं उनकी आय का स्रोत और धोखाधड़ी का डर। लेकिन क्या सच में बुजुर्ग क्रेडिट कार्ड के लायक नहीं होते? या फिर बैंकों की सोच में बदलाव की जरूरत है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
यह भी पढ़े: YouTube में लग जाएगा AC जैसा खास फीचर, सोते समय वीडियो नहीं करेगा डिस्टर्ब
बैंक क्यों डरते हैं?
- पेंशन ही कमाई: जब लोग रिटायर होते हैं, तो उनकी नियमित कमाई बंद हो जाती है। बस पेंशन आती है। बैंकों को लगता है कि सिर्फ पेंशन से कार्ड का बिल भरना मुश्किल हो सकता है।
- स्वास्थ्य की चिंता: उम्र बढ़ने के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ती हैं। बैंक सोचते हैं कि अगर कोई बीमारी हो गई तो कार्ड का कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है।
- धोखाधड़ी का डर: दुर्भाग्य से, कुछ लोग बुजुर्गों को आसानी से धोखा देते हैं। बैंकों को डर रहता है कि कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
RBI के क्या नियम हैं?
RBI भी इस बात को समझता है। इसलिए उसने बैंकों को कुछ नियम बनाकर दिए हैं। RBI के मुताबिक कोई भी नागरिक जो 60 साल से ज्यादा उम्र का है, उनको लोन देना ज्यादा जोखिमभरा हो सकता है। इस कारण 60 की उम्र या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं देते हैं। लेकिन इसके बावजूद अगेर बैंक उनको क्उरेडिट कार्न्हेंड देता है तो बैंक को ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। अगर आप बुजुर्ग हैं और क्रेडिट कार्ड चाहते हैं, तो आप कोशिश कर सकते हैं। लेकिन आपको जरूरी कागजात और जानकारी देने के लिए तैयार रहना होगा।
यह भी पढ़े: Hindenberg की रिपोर्ट से कल शेयर बाजार में फटेगा बम? जानें क्या कहते हैं Experts
याद रखिए, हर बैंक के अपने नियम होते हैं। इसलिए अलग-अलग बैंकों से संपर्क करके जानकारी लेना सबसे अच्छा तरीका है।
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
4 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
7 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
7 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
8 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
10 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
11 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
11 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
11 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
12 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines