हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IIT से पढ़े आनंद वरदराजन बने स्टारबक्स के CTO, ब्रूड कॉफी और एग बाइट्स से करते हैं द‍िन की शुरुआत

इंड‍ियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से ग्रेजुएशन करने वाले आनंद वरदराजन को स्‍टारबक्‍स ने अपना नया सीटीओ न‍ियुक्‍त क‍िया है. आनंद को मैराथन में दौड़ना और स्‍टारबक्‍स की कॉफी बहुत पसंद है.

विज्ञापन
स्टारबक्स ने IITian आनंद वरदराजन को अपना नया चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफ‍िसर (CTO) नियुक्‍त क‍िया

Anand Varadarajan appointed as Starbucks CTO: स्टारबक्स ने IITian आनंद वरदराजन को अपना नया चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफ‍िसर (CTO) नियुक्‍त क‍िया है. कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. आनंद 19 जनवरी से अपनी ज‍िम्‍मेदारी संभालेंगे. वरदराजन, डेब हॉल लेफेवरे की जगह लेंगे, जिन्होंने सितंबर में पद छोड़ दिया था. इसके बाद स्टारबक्स ने निंग्यू चेन को अंतरिम CTO बनाया था. अब आनंद वरदराजन को यह पद सौंपा गया है. इस बारे में स्टारबक्स के CEO ने ऑनलाइन मैसेज शेयर करते हुए कहा क‍ि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि आनंद वरदराजन 19 जनवरी से एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CTO के तौर पर हमारे साथ जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी से लेकर पेंशन तक कितनी होगी बढ़ोतरी, जानें लेटेस्‍ट अपडेट्स

कौन हैं आनंद वरदराजन?

आनंद ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंडरग्रेजुएट डिग्री हासिल की है. इसके बाद वो वाशिंगटन यूनिवर्सिटी चले गए, जहां से उन्‍होंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली और पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर्स क‍िया.

विज्ञापन

स्‍टारबक्‍स ज्‍वाइन करने से पहले वरदराजन अमेजन से थे, जहां उन्होंने 19 साल काम क‍िया है. अमेजन में वरदराजन, कंपनी के दुनिया भर के ग्रोसरी बिजनेस के लिए टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन ऑपरेशंस को हेड कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: ATM से न‍िकाल पाएंगे अब PF का पैसा, जानें कब से शुरू होगी सुव‍िधा

विज्ञापन

इसके अलावा वरदराजन के पास ओरेकल के साथ काम करने का भी एक्‍सपीर‍िएंस है. ओरेकल में वो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की भूमिका में थे. इसके अलावा उन्‍होंने कई स्टार्टअप्स के लिए भी काम किया है. वरदराजन Viquity Inc. (1999–2001) में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जहां उन्होंने B2B सप्लाई चेन मैसेजिंग के लिए गारंटीड डिलीवरी प्रोटोकॉल डिजाइन किए. इसमें RosettaNet के लिए पूरे प्रोटोकॉल स्टैक शामिल थे.

आनंद को पसंद है स्‍टारबक्‍स की कॉफी और एग बाइट्स
CEO ने अपने संदेश में कहा है क‍ि आनंद एग्जीक्यूटिव लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे. वे स्टारबक्स टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन को लीड करेंगे और सीधे मुझे रिपोर्ट करेंगे. उन्होंने यह भी कहा क‍ि काम के अलावा, आनंद वरदराजन एक उत्साही रनर हैं और सभी सात वर्ल्ड मैराथन मेजर्स को पूरा करना चाहते हैं. वह कॉफी के भी शौकीन हैं.अक्‍सर अपने दिन की शुरुआत एक टॉल लट्टे या ब्रूड कॉफी से करते हैं, जिसके बाद लंच में स्टारबक्स एग बाइट्स ऑर्डर करते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola