Gas Cylinder Booking via WhatsApp in Hindi: बुकिंग करने से पहले ही घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है? क्या अब कुछ दिनों के लिए आपको भी आस-पास या पड़ोसियों से सिलेंडर मांगना पड़ेगा? या फिर बाहर से खाना-पीना खाना पड़ेगा या सिलेंडर आने तक आपको कोई दूसरा तरीका अपनाना पड़ेगा? तो अब इन सब झंझटों में आपको पड़ने की कोई जरूरत नहीं है और ना ही गैस खत्म होने पर पड़ोसियों से सिलेंडर मांगने की जरूरत है।
दरअसल, व्हाट्सएप की मदद से अब आपके घर में सिर्फ 15 मिनट में गैस-सिलेंडर पहुंच सकता है। जी हां, आप व्हाट्सएप के जरिए घर पर मिनटों में सिलेंडर को मंगवा सकते हैं। दुनिया भर में मैसेंजिंग ऐप के तौर पर प्रसिद्ध व्हाट्सएप ऐप आपको कैब बुकिंग, मेट्रो टिकट, ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग आदि की सुविधा देता है। आप गैस-सिलेंडर की बुकिंग (Gas Cylinder Booking via WhatsApp Process in Hindi) व्हाट्सएप के जरिए कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से लेकर DL अब आपके फोन में! बस लिंक करें WhatsApp Number
व्हाट्सएप से कैसे होगी गैस-सिलेंडर की बुकिंग?
व्हाट्सएप से गैस-सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए आपको अपने फोन में डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी का नंबर सेव करना होगा। इसके बस आपको सिलेंडर देने वाली कंपनी का व्हाट्सएप नंबर सेव करना होगा, जिसके बाद आपके पास सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा।
क्या है गैस बुकिंग करने का नंबर?
- इंडियन व्हाट्सएप नंबर-7588888824
- एचपी व्हाट्सएप नंबर- 9222201122
- भारत गैस-1800224344
ऊपर बताए गए डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से आपके यहां गैस आता है तो इन नंबर को अपने फोन में पहले सेव कर लें। इसके बाद कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप गैस की बुकिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के चैट लॉक से लेकर इन 7 फीचर्स ने बदला यूजर्स का एक्सपीरिएंस! क्या आपने किया है ट्राई?
व्हाट्सएप नंबर सेव करने के बाद कैसे करें गैस बुकिंग?
- फोन में गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी का नंबर सेव कर लिया है?
- अगर हां, तो अब व्हाट्सएप नंबर पर “HI” का मैसेज भेजें।
- इसके बाद आपको कई ऑप्शन्स शो होंगे जिनमें से एक बुकिंग का भी होगा।
- गैस बुकिंग सिलेक्ट करने के बाद कुछ ही देर में आपके पते पर सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा।
वीडियो के माध्यम से जानिए कि आप कैसे WhatsApp से Gas Cylinder की Booking कर सकते हैं?
ये भी पढ़ें- WhatsApp से सिर्फ Metro Ticket बुकिंग ही नहीं, मिलेंगे ये भी 3 फायदे
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 mins agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
1 hr agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
1 hr agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
4 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
5 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines